एक्सप्लोरर

Ghibli Trend को लेकर इस मुस्लिम देश ने जताई चिंता, वार्निंग जारी कर कहा- खबरदार! खतरनाक है इसका यूज करना

UAE में Studio Ghibli के AI अवतार ट्रेंड को लेकर चेतावनी जारी की गई है. सरकार का कहना है कि इसकी मदद से डेटा चोरी और पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है.

UAE Alert On Studio Ghibli: दुनियाभर में लोग अपनी तस्वीरों को जापान के प्रसिद्ध एनिमेशन स्टूडियो Studio Ghibli की कलात्मक शैली में बदल रहे हैं. AI टूल्स जैसे ऐप्स और वेबसाइट्स ने यह प्रक्रिया आसान बना दी है. बस तस्वीर अपलोड करें और कुछ ही मिनटों में एक Ghibli-style अवतार तैयार. यह ट्रेंड केवल एनीमेशन प्रेमियों तक सीमित नहीं रहा, अब तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, आम यूजर्स और यहां तक कि बच्चे भी इन अवतारों के दीवाने हो रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे इसका क्रेज बढ़ा, विशेषज्ञों की चिंताएं भी सामने आई हैं.

UAE में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने Ghibli ट्रेंड पर चिंता जताई है. Help AG के CTO निकोलाई सोलिंग ने साफ शब्दों में कहा कि इन AI प्लेटफॉर्म्स पर चेहरे की फोटो अपलोड करने का मतलब है कि आप बायोमेट्रिक पहचान सार्वजनिक रूप से साझा कर रहे हैं, जिसे एक बार चोरी होने के बाद वापस नहीं पाया जा सकता.

क्या है Studio Ghibli के संभावित खतरें
Studio Ghibli का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है. हालांकि, इसको लेकर संभावित खतरें भी है, जो निम्नलिखित है.

आसानी से चेहरे की फेशियल मैपिंग कर सकता है.
हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेज प्रोसेसिंग.
रियल-टाइम facial recognition systems को बायपास करने की आशंका
इन अवतारों के जरिए न सिर्फ आपकी पहचान बल्कि आपका डिवाइस डेटा और लोकेशन मेटाडेटा भी खतरे में पड़ सकता है.

AI मॉडल्स को ट्रेनिंग देना बन सकता है गोपनीयता पर हमला
इन AI टूल्स का इस्तेमाल करने से पहले बहुत कम लोग उनकी Privacy Policy पढ़ते हैं. ज्यादातर मामलों में इन ऐप्स का मकसद सिर्फ एक अवतार बनाना नहीं होता बल्कि आपकी तस्वीरों का इस्तेमाल AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए किया जा सकता है. अगर आप किसी टूल का फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो संभावना है कि आप ही उस सर्विस की कीमत अपनी डिजिटल पहचान देकर चुका रहे हों. AI टूल की मदद से डेट का इस्तेमाल Deepfake बनाने के लिए किया जा सकता है. 

फर्जी पहचान और साइबर क्राइम का खतरा
साइबर अपराधी इन तस्वीरों का इस्तेमाल डिजिटल पहचान चुराने, फर्जी प्रोफाइल बनाने या ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए कर सकते हैं. AI जनरेटेड हाई-रेजोल्यूशन इमेज अब इतनी रियलिस्टिक हो गई हैं कि ये फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम्स को भी गुमराह कर सकती हैं.

विशेषज्ञों की राय
AI आधारित अवतारों का इस्तेमाल बैंकिंग सिस्टम्स, फेस अनलॉक फीचर, और पब्लिक कैमरा निगरानी को धोखा देने के लिए किया जा सकता है.डेटा का गलत इस्तेमाल कर यूजर्स के नाम से फर्जी अकाउंट्स बनाए जा सकते हैं. सोशल मीडिया रणनीतिकार सारा जॉनसन के अनुसार गिब्ली अवतार एक क्रिएटिव तरीका है खुद को व्यक्त करने का, लेकिन इसमें आपकी प्राइवेसी की कीमत भी छिपी होती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐप्स को जरूरी permissions देने से पहले सोचना चाहिए. प्राइवेसी पॉलिसी ज़रूर पढ़ने पर ध्यान देना चाहिए. अपनी तस्वीरें अपलोड करने से पहले डेटा स्टोरेज और इस्तेमाल की शर्तों को समझने की जरूरत.

ये भी पढ़ें: Pakistan On Houthi Attack: भारत को खतरा, जल्द मिसाइल से हमला कर सकते हैं यमन के हूती विद्रोही! पाकिस्तान का सनसनीखेज दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget