एक्सप्लोरर

बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर दूसरी बार बड़ा हमला, दागे गए आग के गोले, जानिए कैसे हैं हालात

Israel on Attack : इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर किए गए हमले को लेकर इजरायल में काफी गुस्सा है. इजरायल की सत्ता में बैठी पार्टी के साथ सभी राजनीतिक पार्टियों ने हमले की निंदा की है.

Attack on PM Benjamin Netanyahu : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर फिर से हमला हुआ है. टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित घर पर फिर से हमला किया था. पीएम के घर की ओर 2 फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए थे, जो कि इजरायली पीएम के घर के आंगन में गिरे. इस बात की पुष्टि इजरायली पुलिस ने की है. हालांकि ये हमला किसने किया और कहां से हुआ, इस बात की जानकारी नहीं पुलिस ने नहीं दी है.

सुरक्षा एजेंसियों ने हमले को लेकर जारी किया बयान

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमले को लेकर इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक बयान जारी कर कहा, ‘इस घटना में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है. हमले के वक्त प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनका परिवार अपने आवास पर मौजूद नहीं थे. हालांकि इस घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है.’

पहले हिजबुल्लाह ने बनाया था निशाना

पीएम नेतन्याहू को एक महीने में दूसरी बार सीधा निशाना बनाया गया है. इस हमले के पहले 19 अक्टूबर को हिजबुल्लाह की ओर से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला किया गया था. हमले में इस्तेमाल किया गया ड्रोन नेतन्याहू के घर के पास एक इमारत पर गिरा. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं, ड्रोन हमले के वक्त प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं थे.

पीएम पर हमले की सभी राजनीतिक दलों ने की निंदा

इजरायली प्रधानमंत्री के घर पर हुए इस हमले की इजरायल के सभी राजनीतिक दलों ने घोर निंदा की है. विपक्ष के नेता यायर लैपिड और बेनी गेंट्ज ने इस हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हद पार कर ली गई है. सुरक्षा एजेंसियां तत्काल इस मामले में एक्शन लें.’

इजरायल के आयरन डोम, फिर भी नहीं रोक पा रहे हमले

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के रक्षा विशेषज्ञ का मानना है कि इजरायल को लंबी दूरी की मिसाइल को खत्म करने में ज्यादा मुश्किल नहीं होती है. हालांकि कम दूरी के रॉकेट, मिसाइल या ड्रोन को पकड़ने में इजरायल का सुरक्षा सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है.

रक्षा विशेषज्ञ लिरन एंटेबी ने कहा कि ड्रोन काफी कम ऊंचाई पर उड़ता है. उसमें विस्फोटक भरे हुए होते हैं, इसलिए उसे निशाना बनाना खतरनाक हो सकता है और इससे लोगों को नुकसान भी पहुंच सकता है.

इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इजरायल पर अगर बड़े पैमाने पर ड्रोन या मिसाइल से हमला हो तो भी उससे निपटने के लिए इजराइल के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. हां, कुछ मिसाइल को तो रोका जा सकता है, लेकिन अचानक कई हमले को रोक पाना इजरायल के आयरन डोम के लिए भी मुमकिन नहीं है.

यह भी पढ़ेंः इजरायल ने लिया PM नेतन्याहू के घर हमले का बदला! हिजबुल्लाह के इस नेता को एयरस्ट्राइक में किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget