एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए में 178 घंटों बाद 6 साल की बच्ची को मलबे से निकाला गया बाहर, अब तक 36 हजार लोगों की गई जान

Turkiye Earthquake: संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ ने कहा कि बचाव कार्य खत्म होने के कगार पर है. इजरायल, जर्मनी और ऑस्ट्रिया के लोग वहां से सुरक्षा कारणों की वजह से जा चुके है.

Turkiye Earthquake: तुर्किए (Turkiye) और सीरिया (Syria) में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. भयानक भूकंप की वजह से हर तरफ मलबों का अंबार लगा हुआ है. भूकंप प्रभावित क्षेत्र में दुनिया भर के लगभग 84 देशों के लोग बचाव कार्य के लिए पहुंचे हुए हैं. तुर्किए और सीरिया में भूकंप की वजह से अब तक 36 हजार लोगों की मौत  हो चुकी है.

सोमवार (13 फरवरी) को स्थानीय जगह से एक मंत्री और मीडिया रिपोर्टों के हवाले से जानकारी दी गई कि दक्षिणी तुर्किए के अदियामन शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के मलबे से मिरे नाम की एक लड़की को जिंदा बाहर निकाला गया, जिस लड़की को बाहर निकाला गया वो पिछले 178 घंटों से मलबे के नीचे दबी हुई थी. उसकी उम्र मात्र 6 साल ही थी. 

लोगों को निकालने का काम चल रहा है

ब्रॉडकास्टर सीएनएन तुर्किए ने कहा कि लड़की मात्र 6 साल की थी और बचावकर्ता भी उसकी बड़ी बहन तक पहुंचने के करीब थे. हालांकि, तुर्किए के परिवहन मंत्री आदिल करिश्माईलोग्लू ने पहले कहा था कि लड़की की उम्र चार साल ही थी. तुर्किए और सीरिया में मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम चल ही रहा है. भूकंप की वजह से तुर्किए में कम से कम 31,643 लोग और सीरिया में 4,614 लोग मारे गए हैं.

53 लाख लोग बेघर हो सकते हैं

संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ ने कहा कि बचाव कार्य खत्म होने के कगार पर है. हाल ही में इजरायल, जर्मनी और ऑस्ट्रिया के लोग वहां से सुरक्षा कारणों की वजह से जा चुके है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि भूकंप के बाद सीरिया में 5.3 मिलियन (53 लाख) लोग बेघर हो सकते हैं. तुर्की और सीरिया में लगभग 900,000 लोगों को गर्म खाने की तत्काल जरूरत है. 

ये भी पढ़ें:Turkiye-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 36000 से ज्यादा लोगों की जान गई, जानिए क्यों लौटी 3 देशों की रेस्क्यू टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget