एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 36000 से ज्यादा लोगों की जान गई, 3 देशों की रेस्क्यू टीम को लौटना पड़ा | 10 बड़ी बातें

Turkey Syria Earthquake news: तुर्किए को मदद पहुंचाने वाले देशों में इजरायल प्रमुख है, जिसकी टीमें लोगों की जान बचाने और उन्‍हें भोजन-पानी मुहैया कराने पहुंची, लेकिन एक टीम को लौटना पड़ा.

Turkiye-Syria Earthquake Update: पश्चिमी एशियाई देश तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप (Earthquake) से भारी तबाही मची है. इन दोनों देशों में अब तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, घायलों की संख्या 80 हजार के करीब हो गई है. मलबे में दबे लोगों को बचाने का अभियान अब भी जारी है. हालांकि सीरियाई बॉर्डर से 3 देशों की आपदा-राहत एवं बचाव टीमों को लौटना पड़ गया है. 

इजरायल ने अपनी रेस्क्यू टीम वापस बुलाई

खबर ह‍ै कि सीरियाई बॉर्डर इलाकों में विद्रोहियों की झड़पें हुई हैं. वहीं, कुछ इलाकों से लूटमार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. इस स्थिति को देखते हुए 3 देशों की रेस्क्यू टीम सीरिया बॉर्डर से लौट पड़ीं. इजरायल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम हतजाला ग्रुप को इमरजेंसी फ्लाइट से वापस बुला लिया. इससे पहले जर्मनी और ऑस्ट्रिया ने भी अपने बचाव दलों के तुर्किए से निकाल लिया था.

99 देश तुर्किए की मदद को आगे आए 

बता दें कि इजरायल तुर्किए को मदद पहुंचाने वाले उन देशों में से एक है, जिसने सबसे ज्‍यादा मेंबर्स की टीम को तुर्किए में लोगों की जान बचाने और उन्‍हें भोजन-पानी मुहैया कराने भेजा था. इजरायल से 450 बचावकर्मियों का दल तुर्किए गया. इसकी पुष्टि तुर्किए के विदेश मंत्रालय ने की थी. मंत्रालय ने यह भी कहा था कि अब तक 99 देश तुर्किए की मदद को आगे आए हैं. 


Turkiye-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 36000 से ज्यादा लोगों की जान गई, 3 देशों की रेस्क्यू टीम को लौटना पड़ा | 10 बड़ी बातें

हफ्तेभर बाद भी मलबे से मिल रहीं लाशें

वहीं, मलबे से मिल रही लाशों को देखते हुए तुर्किए सरकार ने माना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कल यानी कि रविवार देर रात तुर्किए के कहरामनमारस में 4.7 की तीव्रता का एक और भूकंप आया था. तुर्किए में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद से लगातार आफ्टरशॉक आ रहे हैं, जिनसे लोग और ज्‍यादा डरे हुए हैं. 

भारत चला रहा है 'ऑपरेशन दोस्त'

भूकंप प्रभावित तुर्किए को मदद पहुंचाने वाले देशों में भारत प्रमुखता से शामिल है. भारत के ऑपरेशन दोस्त के तहत सातवीं फ्लाइट भूकंप प्रभावित देश सीरिया भी पहुंचाई गई है. 23 टन राहत सामग्री से लदी इस फ्लाइट का दमिश्क एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. 


Turkiye-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 36000 से ज्यादा लोगों की जान गई, 3 देशों की रेस्क्यू टीम को लौटना पड़ा | 10 बड़ी बातें

183 घंटों के बाद बचाई गई 10 साल की बच्ची
तुर्किए में एक 10 साल की बच्ची भूकंप के 183 घंटे बाद मलबे से निकाली गई. टीआरटी हैबर की रिपोर्ट के अनुसार, विनाशकारी भूकंप के 183 घंटे बाद सोमवार को बचावकर्मियों ने दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के मलबे से 10 वर्षीय लड़की को बचाया.

हैते में महिला को 177 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया
इसी तरह तुर्किए के हैते में एक महिला को 177 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया. बचावकर्मियों के मुताबिक, महिला एक ढही हुई इमारत के मलबे में दबी थी. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है. 


Turkiye-Syria earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप में 36000 से ज्यादा लोगों की जान गई, 3 देशों की रेस्क्यू टीम को लौटना पड़ा | 10 बड़ी बातें

अकेले तुर्किए में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
अल जजीरा के मुताबिक, भूकंप में सोमवार तक अकेले तुर्किए में कम से कम 31,643 लोग और सीरिया में 4,614 लोग मारे गए हैं.

यह भी पढ़ें: भूकंप से तबाही में 19,332 लोगों की गई जान, भोजन-पानी की दिक्कत, बर्फबारी ने भी किया बेहाल | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget