एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: भूकंप से तबाह तुर्किए में पीड़ितों को भारत से भरपूर मदद, खाना बांटते हरजिंदर सिंह बने सबसे बड़े एंबेसडर!

Turkiye Earthquake Update: भूकंप से तबाह तुर्किए में भारत सरकार की ओर से भारी मात्रा में राहत सामग्री पहुंचाई गई है. कई भारतीय खुद भी आपदा पीड़ितों के लिए खाना, कपड़े और दवाएं बांट रहे हैं.

Operation Dost In Turkiye: पश्चिमी एशियाई देश तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप (Earthquake) से भारी तबाही मची है. यहां अब तक 17,100 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, घायलों की संख्या 40 हजार के करीब हो गई है. हजारों इमारतें तबाह हुई हैं, जिनके मलबे में काफी लोगों के दबे होने की आशंका है. आपदा राहत बल बचाव कार्यों में जुटे हैं. प्रभावित इलाकों में विभिन्‍न देशों की ओर से मदद भेजी गई है.

भारत ने तुर्किए को सबसे बड़े संकट से उबारने के लिए 'ऑपरेशन दोस्‍त' (Operation Dost) लॉन्‍च किया है. इस ऑपरेशन के तहत सैकड़ों भारतीय बचावकर्मी विमानों के जरिए वहां पहुंचे हैं. भारतीय NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं. साथ ही, भारतीय सेना के डॉक्टर्स भी तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में देवदूतों की तरह उतर गए हैं. इसके अलावा कुछ अन्‍य भारतीय भी वहां पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं. 


Turkiye Earthquake: भूकंप से तबाह तुर्किए में पीड़ितों को भारत से भरपूर मदद, खाना बांटते हरजिंदर सिंह बने सबसे बड़े एंबेसडर!

पीड़ितों को राहत-सामग्री बांट रहे भारतीय

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में भारतीय मूल के हरजिंदर सिंह (Harjinder Sinkah Kukreja) तुर्किए में पीड़ितों को राहत-सामग्री बांटते नजर आए हैं. वह जिस तरह से भरपूर मदद कर रहे हैं, इसके लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्‍हें एक मसीहा बताया है. कई लोगों ने कहा कि वह 'ऑपरेशन दोस्‍त' के सबसे बड़े एंबेसडर हैं. उनकी तरह कई और युवा भी भारत की ओर से पहुंचाई गई राहत सामग्री पीड़ितों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं.


Turkiye Earthquake: भूकंप से तबाह तुर्किए में पीड़ितों को भारत से भरपूर मदद, खाना बांटते हरजिंदर सिंह बने सबसे बड़े एंबेसडर!

हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने कहा, "यहां के लोग जरूरतमंदों को मदद करने में आगे हैं. मैंने अपनी ओर से छोटा-सा कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है." 
उनके फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो वायरल हो गए हैं.

रहने के लिए टेंपरेरी शेल्टर बनाए गए 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भूकंप से तुर्किए में इमारतें जमींदोज होने के कारण लोगों के रहने के आवास नहीं बचे हैं. वहां ठंड ज्‍यादा है और बर्फ पड़ रही है. इसके अलावा बार-बार बारिश भी आ रही है, जिससे बचाव कार्य बाधित हो रहा है. ऐसे में बेघर लोगों के लिए टेंपरेरी शेल्टर बनाए गए हैं. अमेरिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की है, जिनमें तबाही और शेल्टर के लिए बनाए गए टेंट दिख रहे हैं.

लोगों को खाने-पीने के लाले पड़े

तुर्किए के एक नेता ने कहा कि 7.8 तीव्रता के भूकंप से उनका शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है. और, लोगों को खाने-पीने के लाले पड़े गए हैं.

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं जूली-रोमियो, हनी और रेम्बो, जिनको भारत सरकार ने तुर्किए में मदद के लिए भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget