एक्सप्लोरर

Operation Dost: जानिए कौन हैं जूली-रोमियो, हनी और रेम्बो, जिनको भारत सरकार ने तुर्किए में मदद के लिए भेजा

Operation Dost in Turkiye: भूकंप की तबाही से जूझ रहे तुर्किए के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत वहां बड़े पैमाने पर मदद भेजी जा रही है. भारतीय डॉग स्क्वायड भी खास है.

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद इन दोनों देशों की मदद के लिए 70 से भी ज्यादा देश आगे आए हैं. मदद करने वाले देशों में भारत प्रमुख है. भारत सरकार ने वहां 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत मदद पहुंचाई है. हमारे 'ऑपरेशन दोस्त' के जरिए NDRF की टीमों, राहत सामग्री, खाना आदि से लेकर जरूरत के सामान प्रभावित इलाकों में भेजे गए हैं. साथ ही डॉग स्क्वायड भी भेजे गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, भारत से तुर्किए को चार सदस्यीय डॉग स्क्वायड भेजा गया है. इस स्क्वायड में जूली, रोमियो, हनी और रेम्बो नाम के कुत्‍ते और कुतिया शामिल हैं, जिनमें सूंघने की शक्ति बहुत तेज है और वे बचाव कार्य में प्रशिक्षित लैब्राडोर हैं. इन सभी को तुर्किए इसलिए भेजा गया है ताकि ये मलबे के नीचे दबे इंसानों को सूंघकर उन्हें निकालने में मदद करेंगे.

जूली, रोमियो, हनी और रेम्बो करेंगे लोगों की खोज

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इन्हें NDRF की दो अलग-अलग टीमों के साथ मंगलवार को तुर्की रवाना कर दिया गया था. मीडिया में इनके नाम बाद में सामने आए. अधिकारियों का कहना है कि जूली, रोमियो, हनी और रेम्बो वो प्रशिक्षित कुत्‍ते-कुतिया हैं, जिन्‍होंने मुश्किल वक्‍त में आपदा-राहत टीमों की बड़ी मदद की.

भारत सरकार के 'ऑपरेशन दोस्त' के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि इस ऑपरेशन का नाम दोस्त रखने के पीछे की वजह खास है. दरअसल, टर्किश और हिंदी भाषा में 'दोस्त' शब्द का इस्तेमाल होता है, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम दोस्त रखा गया है.

भूकंप से यहां हजारों इमारतें हो गईं जमींदोज

उधर, तुर्किए से खबर आई हैं कि वहां आए 2 भयंकर भूकंप और उसके बाद के झटकों से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 15 हजार के पार जा चुका है. तुर्किए और सीरिया में इन दोनों देशों में हजारों इमारतें जमींदोज हो गई हैं. ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: इतना भयंकर था भूकंप- तुर्किए की भूमि 5-6 मीटर पश्चिम की ओर खिसका दी, एक्‍सपर्ट बोले- टेक्टोनिक प्लेटों में आई बड़ी दरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget