एक्सप्लोरर

भारत के इस 'दोस्त' को मिलकर धमका रहे पाकिस्तान और तुर्की, मोदी सरकार करेगी 'मुंहतोड़ जवाब' देने की व्यवस्था?

Turkey Propaganda on Rafale: तुर्की, पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं. तुर्की की मीडिया खासतौर पर भारत-पाक संघर्ष का इस्तेमाल ग्रीस को डराने के लिए कर रही है.

Turkey Propaganda on Rafale: पाकिस्तान से जंग हारने के बावजूद उसकी प्रोपेगेंडा मशीन एक्टिव है और इस बार उसे चीन और तुर्की जैसे देशों का खुला समर्थन मिल रहा है. अब तुर्की, पाकिस्तान के झूठे दावों को बढ़ावा देते हुए भारत के दोस्त ग्रीस को धमकाने की कोशिश कर रहा है. तुर्की की कंजरवेटिव मीडिया TR Haber ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत-पाक संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत के राफेल विमानों को गिराया और ग्रीस को राफेल खरीद को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.

ग्रीस को डराना है मकसद!
TR Haber की रिपोर्ट का मकसद ग्रीस को डराना है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर पाकिस्तान, चीन निर्मित JF-17 लड़ाकू विमान और PL-15 मिसाइल की मदद से भारत के राफेल को निशाना बना सकता है तो ग्रीस के लिए भी फ्रांस से खरीदे गए 24 राफेल खतरे से खाली नहीं हैं. जबकि सच्चाई यह है कि भारत ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की कि उसके राफेल विमान किस तरह गिरे या कितने गिरे.

राफेल पर प्रोपेगेंडा और भारत-फ्रांस साझेदारी को कमजोर करने की कोशिश
TR Haber की रिपोर्ट यह भी दावा करती है कि भारत, फ्रांस से खरीदे गए राफेल जेट्स के प्रदर्शन से नाराज़ है और उसने डसॉल्ट एविएशन द्वारा प्रस्तावित टेक्निकल ऑडिट को ठुकरा दिया है. यह रिपोर्ट पहले पाकिस्तान के मीडिया में छपी और फिर चीन ने इसे उठाया. हालांकि, भारत सरकार या भारतीय वायुसेना की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है, जिससे इस रिपोर्ट की साख सवालों के घेरे में आ जाती है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत फ्रांस की प्रोडक्शन क्वालिटी और सोर्स कोड साझा न करने की नीयत पर शक कर रहा है. दरअसल, तुर्की की ये कोशिशें केवल राफेल की क्षमताओं पर सवाल उठाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी को कमजोर करने की साजिश भी है.

तुर्की की असल चिंता: भारत-ग्रीस संबंधों में गर्माहट
तुर्की का असली डर यह है कि भारत अब ग्रीस के साथ अपने संबंधों को और मज़बूत कर सकता है. TR Haber की रिपोर्ट से यह आशंका भी झलकती है कि भारत, ग्रीस में सामरिक निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है. ग्रीक अखबार Ekathimerini की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ग्रीस के बंदरगाहों, पर्यटन और रक्षा क्षेत्रों में निवेश को लेकर रुचि दिखा रहा है.

इसके अलावा Hellenic Aerospace Industry (EAB) और Hellenic Defense Systems (EAS) में भारतीय निवेश की चर्चाएं भी तुर्की को परेशान कर रही हैं. खासकर तब जब भारत ने तुर्की के सबसे घातक ड्रोन Bayraktar TB-2 को युद्ध क्षेत्र में विफल कर दिया.

भारत ने तुर्की के ड्रोन्स को किया नाकाम
भारत ने तुर्की के Bayraktar TB-2 जैसे ड्रोन को नाकाम कर दिया है, जिससे तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री को भारी नुकसान की आशंका है. इस विफलता के चलते कई ऑर्डर रद्द हो सकते हैं और नए सौदे मिलने की उम्मीद भी कम हो गई है. भारत ने अपने स्वदेशी हथियारों जैसे आकाश डिफेंस सिस्टम और टी-4 सिस्टम की मदद से तुर्की के ड्रोन्स को ध्वस्त किया है.

तुर्की को डर है कि अब भारत इन हथियारों का सौदा ग्रीस के साथ कर सकता है. यही नहीं, भारत के पास ब्रह्मोस मिसाइल जैसी तकनीक है, जिसे कई देशों के साथ साझा किया जा सकता है और यह बात तुर्की और चीन दोनों के लिए खतरे की घंटी है.

भारत-ग्रीस-साइप्रस की तिकड़ी से तुर्की की बेचैनी
भारत केवल ग्रीस ही नहीं, बल्कि साइप्रस और आर्मेनिया जैसे तुर्की विरोधी देशों के साथ भी अपने रिश्ते मज़बूत कर रहा है. आर्मेनिया को भारत पहले ही हाई-टेक हथियार दे चुका है, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अपनी क्षमताएं साबित की हैं. अब भारत इन देशों को आकाश डिफेंस सिस्टम, टी-4 और ब्रह्मोस जैसे हथियारों की आपूर्ति कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Karnataka Politics: ब्रेकफास्ट वाली मीटिंग में किसने छुए CM सिद्धारमैया के पैर, क्या बदलेगा CM, आलाकमान का सिग्नल क्या, जानें सब
ब्रेकफास्ट वाली मीटिंग में किसने छुए CM सिद्धारमैया के पैर, क्या बदलेगा CM, आलाकमान का सिग्नल क्या, जानें सब
JDU से गृह विभाग गया, स्पीकर पद भी, तीसरा क्या? RJD के दावे से बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन
JDU से गृह विभाग गया, स्पीकर पद भी, तीसरा क्या? RJD के दावे से बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन
Russian President Car: बुलेटप्रूफ, ग्रेनेड-प्रूफ 598 HP वाली धांसू कार में सफर करते हैं पुतिन, जानें कितनी है इसकी कीमत
बुलेटप्रूफ, ग्रेनेड-प्रूफ 598 HP वाली धांसू कार में सफर करते हैं पुतिन, जानें कितनी है इसकी कीमत
शाहरुख खान ने दिया था अनन्या पांडे को इमोशनल सीन करने का फॉर्मूला, कहा था- 'जहां कोई मर जाए तो...'
शाहरुख खान ने दिया था अनन्या पांडे को इमोशनल सीन करने का फॉर्मूला, कही थी ये बात
Advertisement

वीडियोज

Pakistan Protest: अदियाला जेल थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे Imran Khan? | Shehbaz Sharif
Rajya Sabha Session: भरी संसद में स्पीकर से ऐसा क्या बोल गए Mallikarjun की सब दंग हो गए | SIR
Lawrence Vs Goldy Brar: गोल्डी बराड़ की धमकी नहीं, बचेगा लॉरेंस बिस्नोई |Aage Ka Agenda with Romana
सरकार के 'संचार साथी' एप पर सियासत तेज...Congress ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप | Namaste Bharat
Sameer Anjaan Interview: 90s Millennials से Gen Z तक कैसे एक जिज्ञासु Composer हर Era में खुद को Recreate करता रहा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karnataka Politics: ब्रेकफास्ट वाली मीटिंग में किसने छुए CM सिद्धारमैया के पैर, क्या बदलेगा CM, आलाकमान का सिग्नल क्या, जानें सब
ब्रेकफास्ट वाली मीटिंग में किसने छुए CM सिद्धारमैया के पैर, क्या बदलेगा CM, आलाकमान का सिग्नल क्या, जानें सब
JDU से गृह विभाग गया, स्पीकर पद भी, तीसरा क्या? RJD के दावे से बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन
JDU से गृह विभाग गया, स्पीकर पद भी, तीसरा क्या? RJD के दावे से बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन
Russian President Car: बुलेटप्रूफ, ग्रेनेड-प्रूफ 598 HP वाली धांसू कार में सफर करते हैं पुतिन, जानें कितनी है इसकी कीमत
बुलेटप्रूफ, ग्रेनेड-प्रूफ 598 HP वाली धांसू कार में सफर करते हैं पुतिन, जानें कितनी है इसकी कीमत
शाहरुख खान ने दिया था अनन्या पांडे को इमोशनल सीन करने का फॉर्मूला, कहा था- 'जहां कोई मर जाए तो...'
शाहरुख खान ने दिया था अनन्या पांडे को इमोशनल सीन करने का फॉर्मूला, कही थी ये बात
Year Ender 2025: 'सैयारा' के सामने सब फेल, टॉप 10 में लवयापा भी शामिल, ये हैं इस साल की पॉपुलर बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज
Year Ender 2025: 'सैयारा' के सामने सब फेल, टॉप 10 में लवयापा भी शामिल, ये हैं इस साल की पॉपुलर बॉलीवुड रोमांटिक मूवीज
IPL 2026 की मिनी ऑक्शन से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, टूर्नामेंट से कमाए थे 92 करोड़ रुपये
IPL 2026 की मिनी ऑक्शन से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी, टूर्नामेंट से कमाए थे 92 करोड़ रुपये
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
SSC कॉन्स्टेबल जीडी के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, 10वीं पास युवा 31 दिसंबर तक करें आवेदन; CISF और CRPF में सबसे ज्यादा मौके
SSC कॉन्स्टेबल जीडी के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, 10वीं पास युवा 31 दिसंबर तक करें आवेदन; CISF और CRPF में सबसे ज्यादा मौके
Embed widget