एक्सप्लोरर

इस देश में आया 6.2 तीव्रता का विध्वंसक जलजला, कांप गया पाकिस्तान की मदद करने वाला ये मुस्लिम मुल्क

Turkey Earthquake: तुर्की और ग्रीस की सीमा पर मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके रोड्स और मारमारिस जैसे इलाकों में महसूस किए गए.

Turkey Earthquake: ग्रीस और तुर्की की सीमा पर स्थित डोडेकेनीज द्वीप समूह में 3 जून को 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप मंगलवार 2:17 बजे (स्थानीय समय) पर दर्ज किया गया, जिसका केंद्र रोड्स से 18 किलोमीटर दूर और 68 किलोमीटर की गहराई में था.

तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (AFAD) ने बताया कि भूकंप का केंद्र भूमध्य सागर में था और इसका असर मारमारिस शहर से 31 किलोमीटर दक्षिण में देखा गया. झटकों के कारण लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, कम से कम सात लोग घबराहट में भागते समय घायल हो गए.

रोड्स और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत

तुर्की के समाचार चैनल NTV ने बताया कि रोड्स सहित आसपास के इलाकों में झटके तेज और स्पष्ट रूप से महसूस किए गए, जिससे रात में कई लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें सक्रिय हैं और स्थिति का आकलन कर रही हैं. प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बाद के झटकों के लिए सतर्क रहने की अपील की है.

संवेदनशील है यह इलाका
तुर्की और ग्रीस दोनों भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र हैं. यह इलाका नॉर्थ अनातोलियन फॉल्ट लाइन जैसी प्रमुख भ्रंश रेखाओं पर स्थित है. इस क्षेत्र में पहले भी गंभीर भूकंप आ चुके हैं, 2020 में समोस में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 1481 में रोड्स में विनाशकारी भूकंप और फरवरी 2025 से सेंटोरिनी क्षेत्र में 900 से अधिक छोटे भूकंप दर्ज किए गए. 

विशेषज्ञों की चेतावनी: भविष्य में भी आ सकते हैं भूकंप

भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, 6.2 तीव्रता का यह भूकंप मध्यम श्रेणी का था, लेकिन इसकी उथली गहराई के कारण यह बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया. यूएसजीएस के मुताबिक, इससे जानमाल का बड़ा नुकसान होने की संभावना कम है, लेकिन छोटे नुकसान जैसे खिड़कियों का टूटना या सामान गिरना संभव है विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में भविष्य में और भूकंप आ सकते हैं, इसलिए सतत निगरानी और तैयारियों की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget