एक्सप्लोरर

सुबह-सुबह इस देश में आया जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.9 थी तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारी

पापुआ न्यू गिनी में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. स्थानीय समय के अनुसार यह भयानक भूकंप शनिवार (3 अप्रैल) को सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर आया था.

Tsunami warning for Papua New Guinea : अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, शनिवार (5 अप्रैल) की सुबह न्यू ब्रिटेन आइलैंड के तट पर 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप का एक जबरदस्त झटका महसूस किया गया. वहीं, न्यू ब्रिटेन आइलैंड के तट पर भूकंप आने के बाद अब पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

इस जोरदार भूकंप का केंद्र धरती का 10 किलोमीटर की गहराई में था, जो किंबे के करीब 194 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर आया था.

एक से तीन मीटर की ऊंचाई की हो सकती है लहरें

यूएस पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा, “सुनामी की लहरों की एक से तीन मीटर होने की आशंका है. इसके अलावा सोलोमन आइलैंड पर भी सुनामी की छोटी लहरों के आने की संभावना है.” सुनामी की चेतावनी देने के बाद बताया गया कि न्यू ब्रिटेन आइलैंड पर 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप आने के करीब 30 मिनटों के बाद उसी इलाके में फिर से भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इस झटके की तीव्रता 5.3 मापी गई.

अब तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं

न्यू ब्रिटेन आइलैंड पर करीब 5 लाख की संख्या में लोग रहते हैं. जोरदार भूकंप के बाद अब तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं

ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेट्रोलॉजी ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी के सबसे करीबी पड़ोसी देश में सुनामी का कोई खतरा नहीं है. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए भी अब तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

उल्लेखनीय है कि पापुआ न्यू गिनी पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित हैं, जो लगातार भूकंप जैसी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. इस इलाके में काफी ज्यादा संख्या में भूकंपीय और भूस्खलन जैसी गतिविधियों का होना आम बात है.

म्यांमार में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 3,000 के पार

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में 28 मार्च (शुक्रवार) को 7.7 और 6.4 की तीव्रता वाले दो भयानक भूकंप आए थे. इस भूकंप ने देश में पूरी तरह से तबाही मचा दी. इस भयानक भूकंप के कारण म्यांमार में अब तक मरने वालों की संख्या 3,000 के पार हो गई है, हजारों लोग घायल हुए और सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी लापता हैं.

वहीं, इस भूकंप का असर म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी देखने को मिला. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इस भूकंप के कारण काफी तबाही मची. कई लोगों की मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
रावलकोट में PAK सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल
रावलकोट में PAK सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल
इजरायल का पलटवार, हिजबुल्लाह के गढ़ बेरूत में घुसकर कमांड सेंटर किया तबाह, नेतन्याहू बोले- 'हिसाब बराबर'
इजरायल का पलटवार, बेरूत में हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर किया तबाह, नेतन्याहू बोले- हिसाब बराबर

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget