एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर किए गए वादे से पलटे ट्रंप! अपने बयान को बता दिया चुनावी जुमला, क्या है आगे की योजना

USA News: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक वादे से यू टर्न ले लिया है. उन्होंने ये वादा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर किया था.

USA News: डोनाल्ड ट्रंप अपने ही एक वादे से पलट गए हैं और अब इसे महज चुनावी जुमला करार दिया है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि वह यूक्रेन-रूस युद्ध को 24 घंटे में खत्म कर सकते हैं. प्रेसिडेंट डिबेट के दौरान उन्होंने कहा था, 'मैं 24 घंटे में युद्ध रुकवा दूंगा.'

अब ट्रंप के राष्ट्रपति बने 50 से ज्यादा दिन हो चुके हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन का युद्ध अब भी जारी है. जब एक पत्रकार ने इस मुद्दे पर ट्रंप से सवाल किया, तो उन्होंने अपने वादे को महज एक जुमला बता दिया. ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात व्यंग्य के तौर पर कही थी.

ट्रंप ने कही ये बात 

एक अमेरिकी टीवी शो में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, 'भले ही मैं 24 घंटे में अपना वादा पूरा नहीं कर पाया, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि दोनों देशों के बीच युद्ध जल्द ही रुक सकता है. मैंने इसे लेकर कोशिशें शुरू कर दी हैं.'

उन्होंने आगे कहा कि इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं, जो बेहद दुखद है. शांति समझौते के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. हमारे लोग लगातार इसे लेकर प्रयास कर रहे हैं.

'पुतिन को लेकर कन्फिडेंट हूं'

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि अगर तीन साल पहले शुरू हुए युद्ध को रोकने के लिए पुतिन युद्धविराम पर सहमत नहीं होते तो उनकी अगली योजना क्या होगी? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, 'मैं पुतिन को लंबे समय से जानता हूं. वे समझौते के लिए तैयार हो जाएंगे. हमने उनसे बातचीत की है, उन्होंने हमारी बात सुनी है, और हमने भी उनकी बातों को सुना है.

मिल सकते हैं ट्रंप और पुतिन 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, शांति समझौते के लिए ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस समय मॉस्को में हैं. वे पुतिन को समझाने और वार्ता के लिए राजी करने गए हैं. यदि पुतिन सहमत होते हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति एक टेबल पर बातचीत करेंगे.

कहा जा रहा है कि इस हफ्ते ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हो सकती है. पुतिन से बैठक के बाद ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी मिल सकते हैं. इसके बाद शांति समझौते का अंतिम मसौदा तैयार किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget