एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच इन देशों ने पर्यटकों के लिए खोली अपनी सीमाएं, मानने होंगे यह नियम

कोरोना महामारी से निजात मिलने के बाद कुछ देशों ने विदेशी पर्यटकों की एंट्री का ऐलान कर दिया है, लेकिन एंट्री के लिए नियमों का पालन करना जरूरी होगा.

कोरोना महामारी के चलते ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के अन्य देशों में विदेशी पर्यटकों के लिए नो एंट्री का ऐलान किया गया था, लेकिन कोरोना के मामले कम होने और वैक्सीन आ जाने के बाद अब फिर से कुछ देशों ने विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. दरअसल अब कुछ देशों में कोरोना का कहर बिल्कुल नहीं देखा जा सकता है, इसी वजह से वहां ना लॉकडाउन लगाने की जरूरत है और ना आने जाने पर रोक लगाई जा रही है.

जबकि भारत के विभिन्न हिस्सों  लॉकडाउन अभी लगा है, और भारत अभी भी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है, लेकिन दुनिया में  कुछ ऐसे देश हैं जो आंशिक रूप से या पूरी तरह से पर्यटन के लिए खुल गए हैं. जहां कुछ देशों में फुली वैक्सीनेटेड लोगों को बिना किसी अन्य नियम के जाने की इजाजत मिल गई है. वहीं कुछ देश अभी भी कोरोना को लेकर सतर्क है, और सावधानी के साथ पर्यटकों को आने की परमिशन दे रहे हैं.

इन देशों में मिली है जाने की परमिशन

थाईलैंड: लोकप्रिय पर्यटन देश अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए इस जुलाई को फिर से खुलने के लिए तैयार है. लेकिन यहां सिर्फ फुल वैक्सीनेटेड लोगों को एंट्री मिलेगी.

यूनाइटेड किंगडम: यहां 17 मई से पर्यटन फिर से शुरू हो गया है. यहां पर्यटकों को लाल, हरे, एम्बर श्रेणियों में बांटा गया है. भारत इसमें रेड कैटेगरी में है.

ग्रीस: यहां सिर्फ वो पर्यटक जा सकते हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली है, या फिर उनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है.

आइसलैंड: यहां जाने के लिए पर्यटकों को पहले टेस्ट कराना होगा और फिर क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा. ये नियम मानना वैक्सीनेटेड पर्यटकों के लिए भी जरूरी है. 

माल्टा: इस देश ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वो इस गर्मी में आने वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा, और यहां पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई है.

साइप्रस: यहां 65 देशों के पर्यटक आ सकते हैं. यहां आने के लिए एक डिजिटल ग्रीन पासपोर्ट होना चाहिए और साथ ही पर्यटक की नेगेटिव रिपोर्ट भी होनी चाहिए.

पोलैंड: यहां जाने के लिए पर्यटक को 10 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा. हालांकि ये नियम वैक्सीनेटेड लोगों के लिए नहीं है, लेकिन टेस्ट उनको भी करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ेंः

11 दिन बाद इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम, अमेरिकी दबाव और मिस्र की मध्यस्थता से रूका खूनी संघर्ष

तिब्बत में अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर के नजदीक चीन ने बनाया अहम हाइवे, ब्रह्मपुत्र घाटी से गुजरेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget