एक्सप्लोरर

चीन के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस का हत्या की संभावना से इंकार

साइंटिस्ट झांग झिजीआन चीन के टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट में से एक थे. न्यूक्लियर साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी दिए गए थे. झांग झिजीआन की मृत्यु को लेकर चीन की सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

चीन के एक टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट की गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गई. साइंटिस्ट झांग झिजीआन हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी के न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नॉलोजी कॉलेज के प्रोफेसर थे. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी के बयान में कहा गया है कि 'पुलिस ने हत्या की संभावना से इंकार कर दिया है.' हालांकि पुलिस की जांच में अब तक उनकी मृत्यु को लेकर अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी द्वारा जारी बयान के अनुसार, "हमें ये जानकारी देते हुए बेहद दुःख हो रहा है कि प्रोफेसर झांग झिजीआन 17 जून की सुबह 9 बजके 34 मिनट पर एक बिल्डिंग से नीचे गिर गए, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई. हम उनकी इस अकस्मात मृत्यु पर गहरा शोक जताते हैं और इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है."

मृत्यु से दो दिन पहले यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसीडेंट के पद से हटाए गए थे 

साइंटिस्ट झांग झिजीआन हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसीडेंट भी थे, लेकिन मृत्यु से दो दिन पहले ही यूनिवर्सिटी ने 41 वर्षीय यिन जिंगवि को उनकी जगह वाइस प्रेसीडेंट के पद पर नियुक्त किया था. वो हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी के न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नॉलोजी कॉलेज के प्रोफेसर होने के साथ साथ चायनीज न्यूक्लियर सोसायटी के वाइस प्रेसीडेंट भी थे. साथ ही वो यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट पार्टी की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य भी थे.

साल 2019 में उन्हें चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉरपोरेशन की ओर से Qian Sanqiang टेक्नॉलोजी अवार्ड प्रदान किया गया था. चीन में न्यूक्लियर प्रोग्राम के प्रणेता Qian Sanqiang के नाम पर ये सम्मान दिया जाता है. पिछले साल मई में उन्हें सरकार की ओर से 'नेशनल अवॉर्ड फ़ॉर एक्सिलेंस इन इनोवेशन' भी दिया गया था. 

हार्बिन इंजिनीयरिंग यूनिवर्सिटी की देश की सेना के साथ गहरी साझेदारी है. ये उन दो चायनीज यूनिवर्सिटी में से एक है जिन्हें पिछले साल जून में चीन और अमेरिका के बीच तकनीक को लेकर उपजे विवाद के बाद अमेरिका द्वारा बनाए गए कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें 

पीएम मोदी जून के आखिर तक जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ कर सकते हैं बैठक

Weather Update: मॉनसून ने राजस्थान में दी दस्तक, जानिए आज का मौसम पूर्वानुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget