एक्सप्लोरर

Weather Update: मॉनसून ने राजस्थान में दी दस्तक, जानिए आज का मौसम पूर्वानुमान

पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, गोवा, तटीय कर्नाटक में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम मॉनसून शुक्रवार को राजस्थान की सीमा में पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और आगे बढ़ने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून 18 जून को दक्षिण पूर्वी राजस्थान होते हुए प्रदेश में प्रवेश किया. मॉनसून की उत्तरी सीमा राज्य के उदयपुर और झालावाड़ जिलों से गुजर रही है. अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून के दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इस बीच इस महीने एक जून से अब तक राज्य में मॉनसून पूर्व व इतर अच्छी बारिश हुई है.

कहां तक पहुंचा मॉनसून
दिल्ली को मॉनसून की बौछारों के लिए अभी इंतजार करना होगा. मॉनसूनी हवाओं के 27 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) जूनागढ़, दीसा, गुना,कानपुर,मेरठ, अंबाला और अमृतसर से हो कर गुजर रही है.

आईएमडी ने पहले गुरुवार को कहा था, "पश्चिमी हवाओं का असर मॉनसून पर 23 जून तक बना रह सकता है और इसलिए राजस्थान, पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान मॉनसून नहीं पहुंचने के आसार है." मॉनसून के आगे बढ़ने का क्रम 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है और इस दौरान वह उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंचेगा.

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि पिछले तीन-चार दिन से पश्चिमी हवाएं मॉनसून को उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ने से रोक रहीं हैं. उन्होंने कहा, 'ये हवाएं अगले सप्ताह भी रहेंगी इसलिए दिल्ली में अपने तय समय पर ही 27 जून के आसपास मॉनसून की बारिश होने का अनुमान है.'

आज का मौसम पूर्वानुमान
उड़ीसा के उत्तरी तट, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, सिक्किम, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, केरल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-
C Voter Survey: कोरोना पर मोदी सरकार के कामकाज से कितने हैं संतुष्ट? पढ़ें सर्वे

क्या जल्द खुलेंगे स्कूल? पढ़ें बच्चों में कोरोना संक्रमण से जुड़ी स्टडी क्या कहती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget