एक्सप्लोरर

TikTok In US: अमेरिका में बंद हो गया टिक-टॉक, प्ले स्टोर से भी हटा; ऐप को अब ट्रंप से उम्मीद

TikTok In US: शनिवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टिक-टॉक पर बैन लगाने के फैसले को बरकरार रखा था. इसी के चलते ऐप ने अमेरिका में अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं.

TikTok In US: अमेरिका में टिक-टॉक बंद हो गया है. प्रतिबंध लगने के कुछ घंटे पहली ही कंपनी ने इसे बंद कर दिया. अमेरिका के टिक-टॉक यूजर्स को ऐप खोलने पर 'टिक-टॉक फिलहाल उपलब्ध नहीं है' वाला संदेश आ रहा है. यूजर्स इस संदेश के स्क्रीनशॉट को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से भी टिक-टॉक को हटा दिया गया है. बता दें कि अमेरिका में टिक-टॉक के 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. 

ऐप खोलने पर मिल रहा ये संदेश
"माफ कीजिए, टिक-टॉक फिलहाल के लिए उपलब्ध नहीं है. टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका में कानून आ चुका है. यानी अब आप टिक-टॉक का उपयोग नहीं कर पाएंगे. हम भाग्यशाली हैं कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने इस मामले में हमारे साथ मिलकर कोई हल निकालने की बात कही है."

बैन का कारण
शनिवार को ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को बरकरार रखा था. राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार मानकर इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है. बता दें कि पिछले साल यूएस कांग्रेस ने एक कानून पास किया था जिसमें टिक-टॉक की पैतृक कंपनी बाइटडांस को अमेरिकी ऑपरेशन किसी अप्रुव्ड खरीददार को बेचने के लिए 9 महीने दिए गए थे. ऐसा न करने पर उस पर बैन लगाने की बात कही गई थी.

हालांकि, हाल ही अमेरिका में चुने गए नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा है कि वह टिक-टॉक को 90 दिन और देना चाहेंगे. ऐसे में संभव है कि ट्रंप के पद संभालते ही अमेरिका में फिर से टिक-टॉक शुरू हो जाए.

यह भी पढ़ें...

Israel-Hamas ceasefire: 42 दिन में रिहा होंगे 33 बंधक और 737 कैदी, जानें गाज़ा सीज़फायर की खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget