एक्सप्लोरर

टेरेसा मे ने अपनी पार्टी में विश्वास मत जीता

यूरोपीय संघ के साथ हुए ब्रेक्जिट समझौते से नाखुश सांसदों ने मे के भविष्य पर बुधवार शाम को मतदान शुरू किया. काफी संख्या में सांसदों ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि वो प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट करेंगे लेकिन मतदान गुप्त होने के कारण नतीजों पर अनिश्चितता बनी रहेगी.

लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने बुधवार को अपने नेतृत्व में अहम विश्वास मत जीत लिया. कंजर्वेटिव पार्टी के कुल 317 सांसदों में से 200 ने उनके पक्ष में वोट दिए जबकि 117 मत उनके खिलाफ पड़े. उनकी पार्टी के 48 सांसदों ने अविश्वास पत्र दिया था जिसके बाद यह विश्वास मत कराया गया. मे ने नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर एक बयान में कहा, ‘‘मैं समर्थन के लिए आभारी हूं, मेरे कई सहयोगियों ने मेरे खिलाफ वोट दिया और उन्होंने जो कहा मैंने उसे सुना.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस वोट के बाद अब हमें ब्रिटिश लोगों के लिए बेक्जिट और इस देश के लिए बेहतर भविष्य बनाने के काम पर ध्यान लगाने की जरुरत है.’’ उन्होंने कहा कि जब वो गुरुवार को यूरोपीय परिषद की बैठक के लिए ब्रसेल्स जाएंगी तो उनकी मंशा अपने ब्रेक्जिट समझौते के विवादित आयामों पर यूरोपीय संघ के साथ बातचीत करने की होगी.

यूरोपीय संघ के साथ हुए ब्रेक्जिट समझौते से नाखुश सांसदों ने मे के भविष्य पर बुधवार शाम को मतदान शुरू किया. काफी संख्या में सांसदों ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि वो प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट करेंगे लेकिन मतदान गुप्त होने के कारण नतीजों पर अनिश्चितता बनी रहेगी.

मे ने मतदान से पहले अपने सहकर्मियों से कहा कि उन्होंने सभी की आलोचनाएं सुनी और वो पद से हटने से पहले ब्रेक्जिट की प्रक्रिया पूरी होते देखना चाहती हैं. इसका मतलब है कि वो 2022 में होने वाले अगले आम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगी.

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि नेतृत्व को चुनौती देने से ब्रेक्जिट में देरी होगी या फिर यह रद्द भी हो सकता है. मे को अपनी पार्टी के ज्यादातर सांसदों को राजी करना था और चुनाव जीतने के लिए कम से कम 159 वोटों की आवश्यकता थी.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: क्या तीन राज्यों की जीत से राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वो नरेंद्र मोदी को हरा सकते हैं ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget