एक्सप्लोरर

Singapore New President: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने जीता सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव, मिले 70 फीसदी वोट

Singapore President Election: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने 70.4 फीसदी वोट के साथ सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है.

Tharman Shanmugaratnam News: भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, चुनाव विभाग ने शुक्रवार (1 सितंबर) को घोषणा करते हुए बताया कि शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam) ने 70.4 फीसदी वोट के साथ जीत दर्ज की है. 

सिंगापुर में नौवें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुक्रवार (1 सितंबर) को मतदान हुआ है. जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सिंगापुर में 27 लाख से ज्यादा लोग मतदान के पात्र थे और मतदान केंद्र रात्रि आठ बजे तक खुले. इसके बाद मतगणना शुरू हुई थी. 

दो और उम्मीदवार थे रेस में

66 वर्षीय थर्मन शनमुगरत्नम के अलावा राष्ट्रपति पद की दौड़ में दो अन्य उम्मीदवार- सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के पूर्व निवेश प्रमुख एनजी कोक सॉन्ग और सरकारी बीमा कंपनी के पूर्व प्रमुख टैन किन लियान भी शामिल थे. 

थर्मन शनमुगरत्नम रह चुके हैं सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री

थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने शिक्षा और वित्त मंत्री के पद भी संभाले हैं. राजनीति में 2001 में आए शनमुगरत्नम ने दो दशक से ज्यादा समय तक सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के और मंत्री पदों पर कार्य किया है. 

निवर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल 13 सितंबर को होगा समाप्त

सिंगापुर की निवर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है. वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति रही हैं. सिंगापुर में साल 2017 का राष्ट्रपति चुनाव एक आरक्षित चुनाव था जिसमें केवल मलय समुदाय के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति थी. 

2011 के बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव 

उस दौरान हलीमा को राष्ट्रपति नामित किया गया था क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था. साल 2011 के बाद सिंगापुर में ये पहला राष्ट्रपति चुनाव है. सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के लिए पहला चुनाव 28 अगस्त 1993 को हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget