एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Dead: अतीक हत्याकांड की तरह ही पत्रकार बन आये आतंकियों ने अफगानिस्तान में की थी हत्या, पंजशीर के 'शेर' को बनाया था निशाना

Atiq Ahmed News: नौ सितंबर 2001 को अहमद शाह मसूद की हत्या हुई थी. इस घटना ने अफगानिस्तान समेत पूरी दुनिया को दहला कर रख दिया था. मसूद की हत्या के फिराक में लगे आतंकी सही समय का इन्तजार कर रहे थे.

Atiq Ahmed Dead: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक़ अहमद और उसके भाई अशरफ़ अहमद की शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने अतीक़ और उसके भाई को तब निशाना बनाया, जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. पुलिस ने तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है. इस हत्याकाण्ड के बाद यूपी के लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठ रहे हैं. 

इस घटना को अंजाम देने के लिए हमलावर पत्रकार बनकर आये थे, शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्होंने मौका पाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें गोली लगने के बाद अतीक और उसके भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दरअसल, हमला करने वाले तीनों युवकों ने बकायदा गले में प्रेस का आई कार्ड लटका रखा था. जिससे उनपर किसी को कोई शक न हो. उनके साथ दिखावे के लिए कैमरा भी था. इस पूरी वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

अतीक़ के हत्या की वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर अंधाधुन गोलियां बरसा रहे हैं. लोग इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूपी का विपक्ष सरकार पर निशाने साध रहा है. ऐसे में कुछ लोग इस घटना को अफगानिस्तान की एक घटना से भी जोड़ कर देख रहे हैं. दरअसल अफगानिस्तान में भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था जब जर्नलिस्ट बनकर आये आतंकियों ने 'पंजशीर का शेर' कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद को मार डाला था. 

बताते चलें कि नौ सितंबर 2001 को अहमद शाह मसूद की हत्या हुई थी. इस घटना ने अफगानिस्तान समेत पूरी दुनिया को दहला कर रख दिया था. दरअसल, अल-कायदा के कुछ आतंकी पत्रकार के रूप में अहमद शाह मसूद के पास इंटरव्यू के लिए आये थे. हत्या से पहले आतंकियों ने मसूद के साथ करीब 10 दिन गुजारे थे. हालांकि उन्होंने इस बात की भनक किसी को नहीं लगने दी कि वे पत्रकार नहीं हैं. 

अहमद शाह मसूद की हत्या के फिराक में लगे आतंकी सही समय का इन्तजार कर रहे थे. अहमद शाह मसूद का इंटरव्‍यू लेने के दौरान उन्हें वारदात को अंजाम देने का वक्त मिल गया. मसूद उनके किसी सवालों का जवाब देते इससे पहले ही आतंकियों ने  ब्‍लास्‍ट कर दिया. ब्लास्ट के दौरान आतंकियों ने खुद को किसी उपकरण से कवर कर लिया था. इस ब्लास्ट में अहमद शाह मसूद की मौके पर ही मौत हो गई थी. 

अतीक के जैसे नहीं थे मसूद 
बताते चलें कि अहमद शाह मसूद को पंजशीर का शेर कहा जाता था. उन्हें फगानिस्‍तान में फ्रीडम फाइटर का दर्जा मिला हुआ था. लेकिन अतीक अहमद को माफिया-डॉन की उपाधि मिली हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Dubai Building Fire: दुबई के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 16 लोग जिंदा जले, मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget