एक्सप्लोरर

Dubai Building Fire: दुबई के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 16 लोग जिंदा जले, मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल

Dubai Fire: दुबई पुलिस मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि पीड़ितों में केरल के एक दंपति सहित चार भारतीयों की पहचान की गई है.

Dubai Building Fire: दुबई (Dubai) में शनिवार (15 अप्रैल) को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. इस आग दुर्घटना में कुल 16 लोगों की मौत हो गई. इसमें केरल के एक दंपति सहित कम से कम चार भारतीय भी शामिल हैं. दुबई के मीडिया ने इस बात की जानकारी रविवार (16 अप्रैल) को दी.

गल्फ न्यूज ने बताया कि दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार को दोपहर 12.35 बजे दुबई के पुराने इलाके अल रास की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली. मिली जानकारी के अनुसार इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई और अन्य क्षेत्रों में फैलने लगी.

सिविल डिफेंस मुख्यालय की टीम घटनास्थल पर पहुंची
दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय की एक टीम आग लगने की जगह पर पहुंची और इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. पोर्ट सईद फायर स्टेशन और हमरियाह फायर स्टेशन से भी टीमों को बुलाया गया. अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 2:42 बजे (स्थानीय समयानुसार) आग पर काबू पा लिया गया था.

मरने वालों में पाकिस्तान और नाइजीरियाई भी शामिल
दुबई पुलिस मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि पीड़ितों में केरल के एक दंपति सहित चार भारतीयों की पहचान की गई है. वतनपल्ली ने कहा कि अब तक हम 4 भारतीयों की पहचान करने में कामयाब रहे हैं. इसमें से केरल के एक दंपति और तमिलनाडु के दो पुरुष शामिल हैं. ये लोग इमारत में काम करते थे. वहीं मरने वालों में 3 पाकिस्तानी और एक नाइजीरियाई महिला भी शामिल है.

इमारत में सुरक्षा की कमी 
वतनपल्ली ने कहा कि वो दुबई पुलिस दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास  के अलावा अन्य राजनयिक मिशनों और पीड़ितों के दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा आवश्यकताओं की कमी थी. इसमें कहा गया है कि अधिकारी आग लगने के कारणों पर एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Dubai Girl Sold Bread: दुबई में 7वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की को खरीदना था फोन, स्कूल में ब्रेड बेचकर 6 हफ्ते में मंगवा लिया आईफोन 14

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget