एक्सप्लोरर

सुबह-सुबह इस मुस्लिम देश में भयंकर भूकंप, 6.1 तीव्रता से हिली धरती, जानिए ताजा हालात

Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया में आज (26 फरवरी, 2025) सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र सुलावेसी द्वीप था.

Indonesia Earthquake News: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया में आज (26 फरवरी, 2025) उत्तरी सुलावेसी प्रांत के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. फिलहाल इस भूकंप से हुए नुकसान को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. 

भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:55 बजे (2255 GMT) 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया. इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी (BMKG) ने इसकी पुष्टि कर दी है. इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से सुनामी आने का खतरा नहीं है.

इंडोनेशिया में आते रहते हैं भूकंप

इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह है, जो प्रशांत महासागर के "फायर रिंग" पर स्थित है. यह एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय बेल्ट है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें नियमित रूप से टकराती रहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं. 

हाल के सालों में आएं हैं कई विनाशकारी भूकंप

  • जनवरी 2021: सुलावेसी में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 100 से लोगों की मौत हो गई थी तथा हजारों लोग बेघर हो गए थे.
  • 2018: सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी से 2,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.
  • 2004: आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता के भूकंप से विशाल सुनामी आई थी, जिससे अकेले इंडोनेशिया में 170,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

अधिकारी बनाए हुए हैं नजर

हाल ही में आए भूकंप से देश में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इंडोनेशियाई अधिकारी लगातार इन घटनाक्रम पर नजर रखें हुए हैं. भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और घरेलू आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है. 

प्रांत के उत्तरी मिनाहासा जिले के एक होटल में एक महिला गीता वालोनी ने एएफपी को बताया, "मैं अभी उठी ही थी कि मुझे भूकंप का एहसास हुआ. यह बेहद शक्तिशाली था. मेरे कमरों के अंदर की चीज़ें हिल रही थीं। मैंने बाहर निकलने का फैसला किया और जब मैं लिफ्ट में थीं तब भी झटका लगा था. सभी लोग भाग रहे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget