एक्सप्लोरर

टेक अरबपति ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में किया स्पेसवॉक, सामने आया वीडियो

Spacewalk: स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अरबपति जेरेड इसाकमैन स्पेसवॉक करते हुए नजर आ रहे हैं. स्पेसएक्स पोलारिस डॉन मिशन मंगलवार को लॉन्च किया गया था.

SpaceX: अरबपति जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) ने गुरुवार (12 सितंबर) को स्पेसवॉक करके इतिहास रच दिया. अहम ये है कि इस स्पेसवॉक में गैर-पेशेवर अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हुए. इस स्पेसवॉक की खास बात ये रही कि बीते 50 वर्षों में स्पेसवॉक में ये सबसे अधिक ऊंचाई वाला था. 

सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स ने भी फिनटेक अरबपति जेरेड इसाकमैन के नेतृत्व में स्पेसएक्स पोलारिस डॉन मिशन (SpaceX Polaris Dawn mission) में हिस्सा लिया. इसने लगभग 1,400 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से करीब तीन गुना ज्यादा है. 

कब हुआ लॉन्च?

स्पेसएक्स पोलारिस डॉन मिशन को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से मंगलवार (10 सितंबर) को लॉन्च किया गया था. स्पेसएक्स के साथ मिलकर इसाकमैन ने पृथ्वी से सैकड़ों मील ऊपर इस बेहद साहसिक कार्य को अंजाम दिया. जिसका एक वीडियो भी स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. 

 

कैसे दिया मुश्किल काम को अंजाम? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेरेड इसाकमैन और उनकी टीम ने हैच को खोलने से पहले अपने कैप्सूल के प्रेशर के कम होने का काफी देर तक इंतजार किया. इस दौरान टीम के चारों लोगों ने वैक्यूम से खुद की रक्षा करने के लिए स्पेसएक्स के नए स्पेसवॉकिंग सूट पहने हुए थे. 

कितनी देर चला स्पेसवॉक?

ये स्पेसवॉकिंग टेस्ट करीब दो घंटे तक चला जिसमें चलने से ज्यादा स्ट्रेचिंग की गई. प्लानिंग ये थी कि जेरेड इसाकमैन कैप्सूल से बाहर आएंगे, लेकिन उन्हें पूरा समय अपने हाथ या पैर को कैप्सूल से ही जोड़कर रखना था. अपने हाथों और पैरों को मोड़कर वो ये देखना चाहते थे कि नया स्पेससूट कैसा है. मदद के लिए हैच में वॉकर जैसी संरचना की भी सुविधा थी. 

क्या होता है स्पेसवॉक?

जब भी कोई अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में किसी यान से बाहर निकलता है तो उसे स्पेसवॉक कहते हैं. स्पेसवॉक को EVA भी कहा जाता है यानी कि एक्स्ट्राव्हीक्यूलर एक्टिविटी. हालांकि, ये कई बार भारी मुसीबत का रूप भी धारण कर लेता है, इसलिए इसे बेहद सावधानी के साथ ही अंजाम दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें: इजरायल हमास युद्ध: वेस्टबैंक में बवाल, हमले में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- 'अवैध कब्जे वाले...'
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- 'अवैध कब्जे वाले...'
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget