एक्सप्लोरर

'ड्रैगन' कैप्सूल से जब बाहर निकलीं सुनीता विलियम्स! पृथ्वी पर लैंडिंग के बाद की पहली तस्वीर, देखें

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स समेत चार अंतरिक्ष यात्री 286 दिनों के लंबे मिशन के बाद वापस लौट आईं हैं.

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आई हैं. उनकी वापसी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए उन्हें फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतारा गया.

सुनीता विलियम्स के साथ बुच विलमोर, निक हैग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी इस मिशन का हिस्सा थे. पृथ्वी पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. नासा ने इस मिशन की सफलता पर खुशी जाहिर की और स्पेसएक्स व एलन मस्क के योगदान की सराहना की.

हाथ हिलाकर किया सभी का अभिवादन 

स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से जब सुनीता विलियम्स बाहर आईं तो उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया. इस दौरान वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थीं. सुनीता विलियम्स नौ महीने (286 दिन) तक अंतरिक्ष में थीं. वापसी में देरी कई तकनीकी कारणों और सुरक्षा चिंताओं के कारण हुई थी. सुनीता विलियम्स और उनकी टीम को अब डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, ताकि उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जा सके.

 

डॉल्फिन्स ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत

 सुनीता विलियम्स नौ महीने के लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद वापस लौट आईं हैं . स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए उन्हें फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतारा गया. लेकिन उनकी वापसी के दौरान जो दृश्य सामने आया, वह बेहद अनोखा और खास था.

जब ड्रैगन कैप्सूल समुद्र में लैंड हुआ तो डॉल्फिन्स ने चारों ओर चक्कर लगाते हुए उनका स्वागत किया. यह एक दुर्लभ और जादुई क्षण था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रकृति भी इस ऐतिहासिक वापसी का जश्न मना रही हो.

करना पड़ सकता है कई चुनौतियों का सामना

अंतरिक्ष में महीनों बिताने के बाद जब अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटते हैं, तो उन्हें कई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. गुरुत्वाकर्षण में अचानक वापसी उनके शरीर पर गहरा प्रभाव डालती है.

हो सकती हैं ये दिक्कतें

शरीर का संतुलन बनाए रखना मुश्किल : अंतरिक्ष में लंबे समय तक माइक्रोग्रैविटी में रहने से शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे खड़े होना और चलना मुश्किल हो जाता है.

मांसपेशियों और हड्डियों की कमजोरी: गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति में मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है.

रक्त संचार और ब्लड प्रेशर की समस्या: माइक्रोग्रैविटी के कारण रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और चक्कर आ सकते हैं.

बेबी फीट सिंड्रोम: अंतरिक्ष में महीनों रहने के बाद पैरों की त्वचा सख्त नहीं रह पाती, जिससे पृथ्वी पर लौटने पर पैरों में दर्द और जलन हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget