एक्सप्लोरर

Sunita Williams Return On Earth: इंतजार खत्म! धरती पर लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, कब स्पेसक्राफ्ट होगा लैंड, जानें पूरी डिटेल

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर स्पेसएक्स ड्रैगन यान से धरती पर लौटने वाले हैं.

Sunita Williams Return On Earth: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर जल्द ही स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से पृथ्वी पर लौटने वाले हैं. वे दोनों पिछले साल पांच जून को बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से एक 8 दिन के मिशन के लिए अंतरिक्ष गए थे. हालांकि, स्पेसक्राफ्ट में हीलियम रिसाव और गति में कमी के कारण वे लगभग नौ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे रहे.

आज 18 मार्च भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक किया जाएगा. इसके बाद स्पेसक्राफ्ट का डीऑर्बिट बर्न 19 मार्च को सुबह 02.41 बजे होगा, जब यान वायुमंडल में प्रवेश करेगा. यान की लैंडिंग समुद्र में सुबह 03.27 बजे फ्लोरिडा तट के पास होगी और नासा की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 05.00 बजे होगी. सुनीता और बुच की वापसी में कुल 17 घंटे लगेंगे.

यान की लैंडिंग और वापसी प्रक्रिया
स्पेसएक्स ड्रैगन यान की लैंडिंग फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में होगी. इसके बाद नासा की टीम अंतरिक्ष यात्रियों को एक-एक करके यान से बाहर निकालेगी. नासा इस पूरी वापसी प्रक्रिया का लाइव कवरेज करेगा, जिसमें हैच क्लोजर, अनडॉकिंग और स्प्लैशडाउन शामिल होंगे.

अंतरिक्ष यात्रियों की पोस्ट-मिशन मेडिकल जांच
सफल लैंडिंग के बाद चालक दल को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में भेजा जाएगा, जहां उनका पोस्ट-मिशन मेडिकल परीक्षण होगा. अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में रहने के कारण मांसपेशियों की गिरावट, हड्डियों की कमजोरी और रेडिएशन जोखिम का सामना करना पड़ता है. लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से मनोवैज्ञानिक चुनौतियां भी हो सकती हैं.

नासा की लाइव कवरेज
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की वापसी अंतरिक्ष में एक लंबी अवधि के मिशन के बाद हो रही है, जो तकनीकी समस्याओं के कारण लंबी खिंच गई थी. नासा की लाइव कवरेज और इस पूरी वापसी प्रक्रिया को लेकर दुनिया भर की नजरें इन अंतरिक्ष यात्रियों पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: Israel Airstrike Syria: इजरायल का बड़ा हमला, गाजा, लेबनान और सीरिया में की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, कई लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget