एक्सप्लोरर

आतंकी संगठन IS ने श्रीलंका ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली, मृतकों की संख्या बढ़कर 321 पहुंची

श्रीलंका ने कहा है कि स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात हमलों के पीछे था और यह जांच की जा रही है कि क्या उनके पास अंतरराष्ट्रीय समर्थन था.

कोलंबो: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए भयानक आत्मघाती हमलों की मंगलवार को जिम्मेदारी ली. वहीं श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने संसद को बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार स्थानीय इस्लामी कट्टरपंथियों ने न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हुयी गोलीबारी का बदला लेने के लिए इन हमलों को अंजाम दिया था.

ईस्टर के दिन गिरजाघरों और लग्जरी होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 321 हो गयी है. मृतकों में 10 भारतीय सहित 38 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा

मंगलवार शाम एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान एबीपी न्यूज के सवाल पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भी कुछ लोग विस्फोटकों के साथ बाहर हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है.

वहीं एबीपी न्यूज के एक अन्य सवाल के जवाब में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने इस बात की भी तस्दीक की कि रविवार को हुए हमले के निशाने पर भारतीय उच्चायोग और कुछ अन्य भारतीय संपत्तियां भी थी, उन्होंने कहा कि हमारे पास मौजूद रिपोर्ट यही बताती हैं.

झुकाया गया राष्ट्रीय झंडा

आत्मघाती हमलावरों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए एक वैन के चालक सहित 40 संदिग्धों को हमलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. श्रीलंका में मंगलवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया था.

इन हमलों में मारे गए लोगों की याद में सुबह देश में तीन मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान राष्ट्रीय झंडा झुका दिए गए. यह रस्मी शोक सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ. गौरतलब है कि पहला धमाका सुबह साढ़े आठ बजे ही हुआ था.

हमले की जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अपनी प्रचार संवाद समिति ‘अमाक’ के मार्फत एक बयान में कहा कि परसों श्रीलंका में गठबंधन देशों के सदस्यों और ईसाइयों को निशाना बना कर जिन लोगों ने हमला किया, वे इस्लामिक स्टेट समूह के लड़ाके हैं.

श्रीलंका ने कहा है कि स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात हमलों के पीछे था और यह जांच की जा रही है कि क्या उनके पास अंतरराष्ट्रीय समर्थन था.

हमलों पर चर्चा के लिए बुलाए गए संसद के आपात सत्र को संबोधित करते हुए श्रीलंका के रक्षा राज्य मंत्री रूवन विजयवर्धने ने कहा कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि आत्मघाती हमले 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में हुए हमले का बदला लेने के लिए किये गये थे.

उन्होंने कहा कि हमले से पहले कुछ सरकारी अधिकारियों को भेजे गये खुफिया मेमो के मुताबिक, श्रीलंका में हमले के लिए जिम्मेदार इस्लामी कट्टरपंथी संगठन के एक सदस्य ने क्राइस्टचर्च हमले के बाद सोशल मीडिया पर 'चरमपंथी सामग्री. पोस्ट की थी.

टला नहीं है खतरा, श्रीलंका पर अभी भी मंडरा रहे हैं संकट के बादल

आतंकवाद पर पीएम मोदी ने कैसे किया 'ID वाला' आक्रमण, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget