एक्सप्लोरर

Spy Balloon Row: ताइवान को मिला गुब्बारे का अवशेष, आर्मी ने चाइनीज बैलून होने का किया दावा

Taiwan On Chinese Balloon: ताइवान (Taiwan) को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है. ताइवान ने पहले भी शिकायत की थी कि उसके हवाई क्षेत्र में कई बार चाइनीज गुब्बारे (Chinese Balloon) दिखे हैं.

Taiwan Finds Crashed Chinese Balloon: चाइनीज गुब्बारे को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. चीन और अमेरिका के बीच जासूसी गुब्बारों को लेकर विवाद के बीच ताइवान की सेना ने गुरुवार (16 फरवरी) को कहा कि उसे चाइनीज तट के पास रणनीतिक रूप से स्थित द्वीप पर गुब्बारे के अवशेष मिले हैं.

ताइवान की सेना ने अवशेषों को चाइनीज बैलून (Chinese Balloon) से जोड़कर देखा है. ताइवान की सेना (Taiwan Military) ने कहा है कि ये मौसम गुब्बारा है और इसके चीन से संबंधित होने की संभावना है. 

ताइवान को मिला चाइनीज गुब्बारे का अवशेष

ताइवानी सेना ने कहा कि गुरुवार की देर रात चीन के फूजौ (Fuzhou) तट के पास ताइवान नियंत्रित मात्सु द्वीपसमूह पर एक अज्ञात वस्तु को आसमान से गिरते हुए देखा. बाद में एक शूटिंग रेंज पर एक गुब्बारे के अवशेष मिले. सेना ने कहा कि बैलून करीब 1 मीटर व्यास का है. इसमें एक टूल बॉक्स है, जिसका इस्तेमाल चीन में ही किया जाता है.

ताइवान की सेना ने क्या कहा?

ताइवान की सेना ने एक बयान में कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अवशेष में मौसम संबंधी जानकारी का पता लगाने वाले उपकरण थे, जिन्हें संबंधित विभागों की ओर से आगे के मूल्यांकन के लिए इकट्ठा किया गया है." चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताकर इस पर दावा करता रहा है. ताइवान ने पिछले तीन वर्षों में चीनी सेना की ओर से बढ़ती गतिविधियों को लेकर कई बार शिकायत की है. ताइवान सेना का आरोप है कि द्वीप के पास चीन के लड़ाकू जेट और ड्रोन उड़ाए जाते रहे हैं.

कई बार दिखे मिलिट्री गुब्बारे

इससे पहले भी ताइवान ने खुलासा किया था कि चाइनीज मिलिट्री गुब्बारे उसके हवाई क्षेत्र में कई बार उड़ते दिखे हैं. ताइवान का आरोप है कि इन बैलून के जरिए जासूसी की जा रही है. ताइवान पहले भी आशंका जताई थी कि संभावित हमले की तैयारी में डेटा इकट्ठा करने के लिए दर्जनों बैलून का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Lufthansa Flight IT: लुफ्थांसा एयरलाइंस में बड़े पैमाने पर उड़ान में हुई देरी, जानिए क्या है प्रॉब्लम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget