एक्सप्लोरर

Lufthansa Flight IT: लुफ्थांसा एयरलाइंस में बड़े पैमाने पर उड़ान में हुई देरी, जानिए क्या है प्रॉब्लम

Lufthansa Flight: जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा में टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से दुनिया भर में एयरलाइंस के विमानों की उड़ान में देरी हुई. फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लगभग 120 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

Lufthansa: जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा में आईटी सिस्टम में कुछ समस्या की वजह से दुनिया भर में इस एयरलाइंस के विमानों की उड़ान में देरी हुई. हालांकि अब तक गलती के पीछे की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है. लुफ्थांसा के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि पूरे ग्रुप के आईटी सिस्टम में प्रॉब्लम हुई है.

जर्मनी के कई एयरपोर्ट्स से तस्वीरें और वीडियो आए हैं, जिसमें साफ तौर पर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है. इस दौरान हजारों की संख्या में यात्री चेक-इन के लिए इंतजार करते देखे गए. इस दिक्कत की वजह से लुफ्थांसा के शेयरों में भी 1.2 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई है.

फ्लाइट की बोर्डिंग में हुई प्रॉब्लम

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से कंपनी को पेन और कागज के साथ फ्लाइट की बोर्डिंग को मैनेज करने पर मजबूर होना पड़ा और यात्रियों के सामानों को डिजिटल रूप से चेक करने और लाइन-अप करने में दिक्कत हुई. लुफ्थांसा ने एक ट्वीट में कहा कि बुधवार (15 फरवरी) सुबह तक लुफ्थांसा समूह की एयरलाइंस फ्रैंकफर्ट एरिया में आईटी आउटेज से प्रभावित रहीं.

फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट  ने साझा की जानकारी

फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, लुफ्थांसा की उड़ान में टेक्निकल प्रॉब्लम की खबरें लगभग सुबह से शुरू हुईं और एयरपोर्ट पर लगभग 120 अंदर और बाहर जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं. फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट (FRAG.DE) ने कहा कि वह एयरपोर्ट  पर आने वाली सभी उड़ानों को रद्द या डायवर्ट कर देगा.

अमेरिका के एयरपोर्ट पर हुई थी प्रॉब्लम 

जर्मनी में टेक्निकल प्रॉब्लम की तरह ही अमेरिका में पिछले महीने 11 जनवरी को सुबह-सुबह 7000 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. एयरपोर्ट सिस्टम में आई बड़ी गड़बड़ी की वजह से देश भर के हजारों यात्रियों को एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा था. यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने जानकारी दी कि नोटिस टू एयर मिशन (NOTAM) नामक एक प्रमुख पायलट नोटीफिकेशन सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से उड़ानें रद्द कर दी गई थीं.

ये भी पढ़ें:US Presidential Election 2024: भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget