एक्सप्लोरर

2014 के बाद दक्षिण कोरिया में पहली बार हुआ कुछ ऐसा कि एक्सपर्ट ने भी कहा- अभी यह चिंता की बात

South Korean Government Scheme : देश में जन्मदर को बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया की सरकार ने कई तरह की विशेष स्कीम निकाली है. इसमें नई शादी करने वाले कपल्स और होने वाले बच्चों के लिए भी कई स्कीमें हैं.

Birthrate in South Korea : दक्षिण कोरिया को लगभग एक दशक के बाद देश की जनसंख्या को लेकर एक अच्छी खबर मिली है. देश की जन्मदर में 9 सालों के बाद 2024 में पहली बार इजाफा हुआ है. दक्षिण कोरियाई सरकार की कई तरह की योजनाओं और शादियों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद देश में जन्मदर में बढ़ोत्तरी देखी गई है. हालांकि, यह बढ़ोत्तरी अभी भी पर्याप्त नहीं है, क्योंकि यह देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए आवश्यक 2.1 जन्मदर प्रति महिला के आंकड़े से यह काफी कम है, लेकिन इसमें आई हल्की बढ़ोत्तरी भी देश के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है.

इस दिशा में अभी काफी काम करने की जरूरत- एक्सपर्ट

गार्जियन की रिपोर्ट की मुताबिक, साउथ कोरिया में बढ़ी मंहगाई, नौकरियों में कमी और महिलाओं की बदलती सोच के कारण जन्मदर में कमी आई, जिससे देश की कुल जनसंख्या लगातार घट रही है. जिसका असर देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर पड़ता दिख रहा है. ऐसे में देश में जन्मदर में आई मामूली बढ़ोत्तरी भी थोड़ी राहत लेकर आई है. हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि यह इजाफा देश में व्याप्त बड़ी चुनौती का बस एक छोटा सा हल है और इस दिशा में अभी भी काफी काम करने की आवश्यकता है.

2014 के बाद पहली बार जन्मदर में हुआ इजाफा

दक्षिण कोरिया में साल 2024 में प्रति 1000 लोगों पर जन्म लेने वाले नवजातों का दर 4.7 था, जो 2014 के बाद पहली बार बढ़ी है. इस दौरान एक महिला के जीवनकाल में होने वाले बच्चों की औसत संख्या 0.75 थी, जो 2023 के 0.72 से 0.03 अधिक है. बता दें कि पिछले साल देश में कुछ 2,38,300 बच्चों ने जन्म लिया. यह 2023 के मुकाबले 8,300 यानी 3.6 प्रतिशत ज्यादा है.

देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए आवश्यक जन्मदर 2.1 प्रति महिला है, जो 2018 में यह 1.0 से कम चल रही है. सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस दर को 1.0 तक पहुंचाना है. दक्षिण कोरिया की सरकार ने देश में जन्मदर को बढ़ाने के लिए हाल के वर्षों में कई प्रभावी कदम उठाए हैं. सरकार ने शादी करने वाले कपल्स को नकद राशि और बच्चों की देखभाल में मदद करने के लिए भी स्कीम लागू की है. हालांकि, इन कोशिशों को बावजूद सरकार को आवश्यक नतीजे नहीं मिल रहे.

कोरोना काल के बाद शादियों में बढ़ोत्तरी

स्टैटिस्टिक्स कोरिया के अधिकारी पार्क ह्यून-जंग ने कहा, “कोविड-19 के प्रतिबंधों के हटने के बाद देश में शादियों में बढ़ोत्तरी जारी है. पिछले साल शादियों में 14.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ था, जो 1970 में आंकड़े जारी होने के बाद सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है.”

स्टैटिस्टिक्स कोरिया के नए अनुमान के मुताबिक, देश में 2072 तक जनसंख्या घटक 36.22 मिलियन रह जाने की संभावना है. इससे देश को दुनिया के सामने एक ताकत के तौर पर दिखाने में गंभीर संकट पैदा हो जाएगा.

यह भी पढ़ेंः मंगल ग्रह के लाल दिखने के पीछे क्या है राज? वैज्ञानिकों के खुलासे से चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget