एक्सप्लोरर

मंगल ग्रह के लाल दिखने के पीछे क्या है राज? वैज्ञानिकों के खुलासे से चौंक जाएंगे

Earth's Neighbour Planet Mars: सौरमंडल का चौथा और पृथ्वी का पड़ोसी ग्रह मंगल शुरू से ही अपने सुर्ख लाल रंग के कारण इंसानों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय रहा है. जिसका खुलासा अब वैज्ञानिकों ने किया.

Mars The Red Planet : मंगल या मार्स हमारे सौर मंडल का चौथा और धरती का पड़ोसी ग्रह है. यह ग्रह अपने अनोखे लाल रंग के कारण शुरू से ही इंसानों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय रहा है. इसके रंग के कारण इसे ‘लाल ग्रह’ का उपनाम दिया गया है. लेकिन अक्सर यह सवाल उठता रहा है कि आखिर इस ग्रह के लाल होने के पीछे असली कारण क्या है? जिसका अब वैज्ञानिकों ने खुलासा कर दिया है.

क्या है मंगल के लाल होने का कारण?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह का रंग उसकी सतह पर मौजूद जंग के रंग की धूल के कारण है, जिसे फेरिहाइड्राइट कहा जाता है. इसी धूल के कारण मंगल ग्रह को लाल रंग मिलता है. इस रहस्य का खुलासा मंगल ग्रह पर भेजे गए अंतरिक्ष यान और लैंडर से मिले डेटा के आधार पर किया गया है. उन्होंने बताया कि धरती पर होने वाली रसायनिक प्रक्रिया की तरह ही जब पत्थरों में मौजूद लोहा पानी या पानी और मंगल ग्रह के वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन के साथ मिलकर बनता है तो इससे आयरन ऑक्साइड बनता है.

फेरिहाइड्राइट के कारण लाल दिखता है मंगल ग्रह

मंगल ग्रह की हवाओं ने अरबों साल में आयरन ऑक्साइड को पूरे ग्रह पर फैलाया और इसे धूल में बदल दिया. इस कारण से ही मंगल ग्रह का रंग लाल दिखता है. क्योंकि अब मंगल ग्रह पर पानी तरल में मौजूद नहीं है, इसलिए वैज्ञानिकों ने पहले माना था कि इसका जंग-लाल रंग धूल में मौजूद हेमेटाइट जैसे सूखे आयरन ऑक्साइड के कारण से है. हालांकि, सैटेलाइट डेटा और प्रयोगशाला प्रक्रियाओं के नई स्टडी के बाद मंगल ग्रह के लाल रंग का होने के लिए फेरिहाइड्राइट एक बेहतर कारण हो सकता है.

वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

यूएसए टूडे के मुताबिक, ब्राउन यूनिवर्सिटी में धरती, पर्यावरण और ग्रह विज्ञान विभाग में एक प्रमुख लेखक और पोस्टडॉक्टरल फेलो एडोमास वैलंटिनस ने कहा, “मंगल ग्रह लाल क्यों है, इस सवाल पर सैकड़ों सालों से विचार किया जा रहा है और मंगल ग्रह अभी भी लाल है. लेकिन यह क्यों लाल है अब इसके बारे में हमारी समझ बदल गई है.”

वास्तविक नमूनों से ही रहस्य का होगा पूरा खुलासा

वैलंटिनस के मुताबिक, मंगल ग्रह पर फेरिहाइड्राइट का अस्तित्व यह बताता है कि इस ग्रह पर मूल रूप से एक तरल जल वातावरण मौजूद था, जो कि जीवन के लिए जरूरी है. स्टडी के सह-लेखक जैक मस्टर्ड ने कहा, “रिसर्च एक रहस्य से पर्दा उठाने का अवसर देता है. हालांकि, इस रिसर्च के नतीजे उत्साहजनक थे, लेकिन उन्हें सिर्फ मंगल ग्रह से लिए गए वास्तविक नमूनों से ही पूरी तरह से साबित किया जा सकता है.”

यह भी पढे़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने अब ताइवान को दिया बड़ा झटका, ट्रंप के इरादों से गदगद होगा चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget