एक्सप्लोरर

सिंगापुर में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, अबतक 11 की कोरोना वायरस से मौत

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है. सिंगापुर में अबतक 9000 से ज्यादा कोरोना केस सामने आ चुके हैं. इसमें 839 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं.

सिंगापुर सरकार ने कोरोना को काबू में करने के लिए अपने देश में लॉकडाउन एक जून तक बढ़ा दिया है. पार्शियल लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने देश के नाम चौथे संबोधन में किया. लॉकडाउन की वजह से अब एक जून तक मार्केट, स्कूल, कॉलेज और कंपनियों के ऑफिस बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान सिंगापुर में जरूरी सुविधाओं जैसे ग्रॉसरी शॉप, सुपरमार्केट्स, बैंकिंग क्लीनिक और अस्पताल खुले रहेंगे.

खास बात ये है कि सिंगापुर में दूसरे देशों के मुकाबले कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम हैं. लेकिन फिर भी सरकार एहतियातन लॉकडाउन जारी रख रही है. worldometers की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर में अबतक कुल 9,125 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसमें 839 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि 11 लोगों की मौत भी हुई है.

दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी विकराल रूप ले चुकी है. दुनियाभर में 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद भी यह कई देशों में तेजी से फैल रहा है. दुनिया में कोरोना से अबतक 1.77 लाख लोगों की मौत हो गई है.

अमेरिका में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर बरपा है. यहां आठ लाख से ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित हैं, जिसमें से 45,000 लोगों की मौत हो गई. अमेरिका के बाद स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, यूके, टर्की, ईरान और चीन में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज हैं.

टॉप-20 कोरोना पीड़ित देशों में भारत भी शामिल दुनिया में 210 देशों तक कोरोना महामारी फैल चुकी है. दुनिया के टॉप-20 देश, जहां कोरोना का सबसे ज्यादा कहर है उनमें भारत भी शामिल है. स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक बुधबार सुबह तक भारत में कोरोना पीड़ित की संख्या 19,984 हो गई है. इसमें 15,474 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 3,869 लोगों को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. बुधबार सुबह तक देश भर में कोविड 19 वायरस से मरने वालों की संख्या 640 हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
'पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री', अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने
ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Embed widget