एक्सप्लोरर

शुभांशु शुक्ला समेत 4 अंतरिक्ष यात्री ISS से रवाना, जानें धरती पर कब और कहां करेंगे स्प्लैशडाउन

SpaceX ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन के तीन अन्य सदस्यों की अंतरिक्ष से वापसी यात्रा शुरू हो चुकी है.

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन के तीन अन्य सदस्यों की अंतरिक्ष से वापसी यात्रा शुरू हो चुकी है. SpaceX ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि उनका ड्रैगन कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक अलग हो गया है.

अब यह कैप्सूल एक के बाद एक कई "डिपार्चर बर्न्स" करेगा, ताकि वह ISS से दूर जा सके. इसके बाद यह पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करेगा और मंगलवार, 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन (पानी में उतरना) करेगा.

पृथ्वी पर लौटने के बाद क्या होगा?

पृथ्वी पर सफल लैंडिंग के बाद, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को 7 दिनों की विशेष पुनर्वास प्रक्रिया (rehabilitation programme) से गुजरना होगा, जिससे वे दोबारा धरती की गुरुत्वाकर्षण ताकत के अनुसार खुद को ढाल सकें.

भारत के नजरिए से भी ऐतिहासिक मिशन

ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने ISS पर 14 दिन का मिशन पूरा किया है. वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं. वे भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा थे, जिन्होंने 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी. इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला ने भारत से जुड़े 7 वैज्ञानिक प्रयोग किए.

विदाई समारोह में क्या कहा?

कल ISS से विदाई के मौके पर उन्होंने कहा, 'अंतरिक्ष से देखा जाए तो भारत महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरा दिखाई देता है.' उन्होंने राकेश शर्मा के प्रसिद्ध शब्द दोहराते हुए कहा कि 'सारे जहां से अच्छा भारत' आज भी वैसा ही दिखता है.

मिशन से जुड़ी जानकारी

Axiom-4 मिशन की शुरुआत 26 जून को हुई थी. इस मिशन में शुभांशु शुक्ला के साथ पेगी व्हिटसन (अमेरिका, कमांडर), स्लावोश उजनास्की-विस्निवेस्की (पोलैंड), तिबोर कापू (हंगरी) भी शामिल थे. इस मिशन को SpaceX Falcon 9 रॉकेट के जरिए NASA के केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया था. यह मिशन भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अब देश के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, दो डिब्बे जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget