एक्सप्लोरर

तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, दो डिब्बे जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में अचानक आग लग गई. यह ट्रेन तिरुपति रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ी थी. गनीमत रही कि घटना के समय कोई यात्री उसमें सवार नहीं था.

तिरुपति रेलवे स्टेशन पर सोमवार (14 जुलाई, 2025) को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. तिरुपति रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ी तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस (04717) के दो डिब्बों में आग लग गई. ट्रेन के डिब्बों में आग लगते ही हड़कंप मच गया. हालांकि, गनीमत रही कि आग लगने की घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जनरल डिब्बे से आग लगने की वजह से चारों ओर धुआं फैल गया. आग लगने की घटना पर स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने ड्राइवर की मदद से ट्रेन से दोनों डिब्बों को अलग कर दिया, ताकि आग अन्य डिब्बों में ना फैले. घटना के तुरंत बाद आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया गया. आग बुझाने के लिए सूखे रासायनिक पाउडर का भी इस्तेमाल किया गया.

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग का कारण

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं इतना तेज था कि कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. इस आग के कारण सामने से आ रही वंदे भारत ट्रेन को भी कुछ देर के लिए रोका गया.

रेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने कोचों में नियमित रखरखाव और तकनीकी जांच की कमी इस तरह की घटनाओं का कारण बन सकती है. रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ें:- 'चुपके से पार्टनर की कॉल रिकॉर्ड कर कोर्ट में पेश करना गलत नहीं', तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget