एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार की सुरक्षा लागत 59 करोड़ रुपये, साढ़े सात लाख लोग हो सकते हैं शामिल

Queen Elizabeth II Burial: ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा इंतजामों में भारी भरकम खर्च आएगा. भारतीय करेंसी के हिसाब से सुरक्षा लागत 59 करोड़ रुपये होगी.

Security Cost of British Queen Funeral: ब्रिटिश महारानी (British Queen) एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II Funeral) में सुरक्षा कारणों से 7 मिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी के अनुसार 59 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. महारानी का अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II Burial) 19 सितंबर को किया जाएगा. इस मौके पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद होंगे. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार के सुरक्षा इंतजामों में खर्च की जाने वाली रकम के कारण यह ब्रिटेन के इतिहास का अपनी तरह का सबसे महंगा कार्यक्रम होगा, जिसकी लागत 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा होगी.

इन सुरक्षा इंतजामों खर्च होगी रकम

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को महारानी के अंतिम संस्कार में पहुंच रहे विदेशी नेताओं की सुरक्षा में ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां एमआई फाइव (Mi5) और एमआई सिक्स (Mi6), लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस और गुप्त सेवा एक साथ काम करेगी.

एक पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी सिमोन मोरगन के बयान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिटेन के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कानून-व्यवस्था होगी. सिमोन मोरगन वर्तमान में लंदन स्थित निजी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कंपनी ट्रोजन कंसल्टेंसी में काम करते हैं. उन्होंने कहा, ''जब आप अन्य कार्यक्रमों को देखते हैं तो वे बड़े थे जैसे कि 2011 में प्रिंस और प्रिंस ऑफ वेल्स की शादी लेकिन इस मामले में तुलना नहीं कर सकते हैं.'' 2011 में विलियम और केट की शादी में भारी पुलिसबल तैनात था. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, तब शाही शादी के लिए पुलिसबल की तैनाती का खर्च अनुमानित रूप से 7.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर आया था. 

अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के कुछ हिस्सों को पहले ही बंद कर दिया गया है और अंतिम संस्कार से पहले और कुछ और सड़कों पर लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी जाएगी. पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, महारानी के अंतिम संस्कार में साढ़े सात लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, यह संख्या विलियम और केट की शादी में शामिल हुए लोगों से कहीं ज्यादा है. 

चप्पे-चप्पे पर बारीक नजर

मोरगन ने अनुमान जताया है कि महारानी के अंतिम संस्कार के दिन लंदन निश्चित रूप से बंद रहेगा. महारानी के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम को लेकर कोई सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए ब्रिटिश अधिकारी हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. चरमपंथी पर्यावरण कार्यकर्ताओं समूह पर भी नजर रखी जा रही है. 

प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को भी शाही सुरक्षा दी गई है, जिन्होंने शाही कर्तव्यों को त्यागने के बाद करदाता द्वारा वित्त पोषित सुरक्षा का अधिकार खो दिया था. बताया जा रहा है कि महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले ज्यादातर गणमान्य लोग साझा बसें इस्तेमाल करेंगे लेकिन कुछ लोग जैसे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी व्यवस्था करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Explained: कैसे मिलता है ब्रिटिश राजशाही में उत्तराधिकार, प्रिंस कैसे बनते हैं किंग, जानिए लंबी है ये कहानी

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटिश महारानी के ‘लाइंग-इन-स्टेट’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगा चीनी दल, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget