एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटिश महारानी के ‘लाइंग-इन-स्टेट’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगा चीनी दल, जानिए क्यों

Queen Elizabeth II: कहा जा रहा है कि चीन के प्रतिनिधिमंडल को अंतिम संस्कार में उपस्थित होने की अनुमति होगी लेकिन उसे संसद भवन के अंदर के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी.

Queen Elizabeth II Lying In State Program: ब्रिटेन (Britain) ने चीन (China) की सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल (Chinese Delegation) को वेस्टमिंस्टर हॉल (Westminster Hall) में दिवंगत महारानी के ‘लाइंग-इन-स्टेट’ कार्यक्रम (Lying In State Program) में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है. ब्रिटिश मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है. खबरों के अनुसार, ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Commons) के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल (Lindsay Hoyle) ने चीनी प्रतिनिधिमंडल को महारानी के ‘लाइंग-इन-स्टेट’ कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. महारानी का राजकीय अंतिम संस्कार सोमवार, 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.

बीबीसी और पोलिटिको की खबरों के अनुसार, पांच ब्रिटिश सांसदों ने चीनी सरकार पर उइगुर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इससे नाराज चीन ने ब्रिटिश सांसदों पर प्रतिबंध लगाए थे, इस वजह से सर लिंडसे हॉयल ने चीन के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया.

हाउस ऑफ कॉमन्स ने कहा कि उसने सुरक्षा मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के प्रतिनिधिमंडल को अंतिम संस्कार में उपस्थित होने की अनुमति होगी लेकिन उसे संसद भवन के अंदर के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी.

ब्रिटेन-चीन संबंधों के  तनावपूर्ण होने की आशंका

वेस्टमिंस्टर हॉल संसदीय संपदा का हिस्सा है और यह हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के अध्यक्षों के नियंत्रण में है. इस घटनाक्रम से ब्रिटेन-चीन संबंधों के और तनावपूर्ण होने की आशंका है.

खबरों के अनुसार, ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उस देश के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया है, जिसके साथ ब्रिटेन के राजनयिक संबंध हैं. माना जा रहा है कि जिनपिंग के स्थान पर चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराष्ट्रपति वांग चिशान को भी भेजा जा सकता है.

क्या कहा ब्रिटिश सांसद ने

इससे पहले उन सांसदों ने चीनी राष्ट्रपति को अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताई थी, जिनके खिलाफ चीन ने प्रतिबंध लगाए हैं. इन सांसदों में से एक टिम लॉटन ने कहा कि आप एक ऐसे देश के साथ सामान्य संबंध नहीं रख सकते जो पिछले 60-70 वर्षों से तिब्बत के अलावा उइगर लोगों का उत्पीड़न कर रहा है. उन्होंने इस क्रम में हॉन्गकॉन्ग का भी जिक्र किया.

चीन द्वारा प्रतिबंधित सांसदों ने इस सप्ताह की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर आश्वासन मांगा था कि चीनी प्रतिनिधियों को संसदीय संपदा में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस बीच, डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा है कि यह परंपरा रही है कि जिन देशों के साथ ब्रिटेन के राजनयिक संबंध हैं, उन्हें राजकीय अंत्येष्टि के लिए आमंत्रित किया जाता है. यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस, बेलारूस और म्यांमा को आमंत्रित नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें

China: चांग्शा शहर में 42 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

US Mid Term Elections: चुनाव आते ही दिखा ट्रंप का हिंदी प्रेम, लगाया ‘भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त’ का नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget