एक्सप्लोरर

सऊदी अरब: मकान में आग लगने से 10 भारतीयों की मौत, 6 जख्मी

सऊदी अरब में बुधवार को एक मकान में आग लग जाने से उसमें रह रहे कम से कम 10 भारतीयों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि सऊदी अरब में तैनात विदेश मंत्रालय के अधिकारी मदद के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं.

दुबई/नई दिल्ली: सऊदी अरब के नज़रान में एक मकान में आग लगने से 10 भारतीयों की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हो गए. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि सऊदी अरब में तैनात विदेश मंत्रालय के अधिकारी मदद के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं.

मदद के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं इंडियन एंबेसी के अधिकारी

सऊदी अरब में बुधवार को एक मकान में आग लग जाने से उसमें रह रहे कम से कम 10 भारतीयों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नयी दिल्ली में कहा कि जेद्दाह स्थित इंडियन एंबेसी के अधिकारी घटना के बाद नजरान जा रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे नजरान में आग की घटना का पता चला है जिसमें हमने दस भारतीय नागरिकों को खो दिया और छह घायल अस्पताल में हैं.’’ उन्होंने यह प्रतिक्रिया ऐसे समय की जब विद्या एस नाम की एक महिला ने घटना में मारे गये एक व्यक्ति के शव को वापस स्वदेश लाने में मंत्री की मदद मांगी थी.

  जेद्दाह से 900 किलोमीटर दूर है नजरान सुषमा ने कहा, ‘‘मैंने जेद्दाह के महावाणिज्यदूत से बात की है. नजरान जेद्दाह से 900 किलोमीटर दूर है. हमारे कर्मी पहली उपलब्ध उड़ान से जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि हमारे महावाणिज्यदूत नजरान के गवर्नर से संपर्क में हैं. वह नियमित रूप से मुझे ताजा जानकारी दे रहे हैं.  

दस भारतीयों के अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है जिसकी पहचान नहीं हुई है. इससे पहले अरब न्यूज ने सउदी नागरिक सुरक्षा के हवाले से बताया कि दक्षिणी नजरान स्थित इस मकान में 11 कामगार मारे गए जबकि छह घायल हो गए. ये सभी लोग भारत और बांग्लादेश से हैं. सऊदी गजट के मुताबिक घायल छह कामगारों में चार भारत से हैं.

एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे वर्कर्स

संपर्क किए जाने पर रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि इस घटना के बारे में उसके पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि ये कामगार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे और वे फैसलिया जिले में एक बाजार के पास रह रहे थे. शुरूआती जांच के मुताबिक आग शार्ट सर्किट के चलते लगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget