एक्सप्लोरर

सलमान रुश्दी की सेहत में सुधार, वेंटिलेटर हटाने के बाद कर रहे हैं बात, जानें जानलेवा हमले के बाद कैसी है हालत

Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में लेक्चर देने पहुंचे थे, इसी दौरान उन पर हमला हो गया था. हमले में रुश्दी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.

Salman Rushdie Health Update: दुनिया के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर न्यूयॉर्क (New York) में जानलेवा हमला होने के बाद से वो अस्पताल (Hospital) में भर्ती हैं. गंभीर रूप से जख्मी सलमान रुश्दी का इलाज जारी है. डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की है. जानकारी के मुताबिक उनकी सेहत में पहले से सुधार है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अब वेंटिलेटर (Ventilator) पर से हटा दिया गया है. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
 
रुश्दी के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले थे. हमले के बाद रुश्दी खून से लथपथ पड़े हुए थे. सलमान रुश्दी शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में लेक्चर देने पहुंचे थे, इसी दौरान उन पर हमला हो गया था.

सलमान रुश्दी की सेहत में सुधार

अंग्रेजी भाषा के जाने माने लेख सलमान रुश्दी गंभीर जख्मों के साथ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि अब उनकी तबीयत में थोड़ी सुधार हुई है. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अब उन्हें वेंटिलेटर से बाहर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक वो अब कुछ बात भी कर पा रहे हैं. साथी लेखक आतिश तासीर ने शाम को ट्वीट किया कि वह वेंटिलेटर से बाहर आ गए हैं और बात कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि रुश्दी ने बातचीत के दौरान कुछ मजाक भी किया. 

न्यूयॉर्क में कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला

"द सैटेनिक वर्सेज" से विवादों में आने वाले लेखक सलमान रुश्दी पर हमला उस वक्त हुआ जब वो न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे. व्याख्यान से पहले ही उनके ऊपर जानलेवा हमला हो गया. हमलावर ने उन्हें चाकुओं से गोद दिया. रुश्दी वहीं फर्श पर गिर पड़े. वो खून से लथपथ दिख रहे थे. हमले में बुरी तरह से जख्मी रुश्दी को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया.

किसने किया था हमला?

लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमला करने वाला शख्स न्यू जर्सी का रहने वाला बताया जा रहा है. न्यूयॉर्क (New York) में एक कार्यक्रम में वो लेक्चर देने वाले थे, तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और लेखक को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला बोल दिया. पुलिस ने हमलावर की पहचान हादी मतर (Hadi Matar) के रूप में की है. इसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. लेखक सलमान रुश्दी को चाकू मारने के कुछ ही वक्त बाद पुलिस ने हादी मतर को हिरासत में ले लिया था. 

ये भी पढ़ें:

Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी पर हुए हमले को अमेरिकी NSA ने बताया भयावाह, मंच पर हुआ था चाकुओं से अटैक

Explained: सलमान रुश्दी के अलावा इन हस्तियों पर भी सरेआम हुआ जानलेवा हमला, एक की हत्या के पीछे आया था पुतिन का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget