एक्सप्लोरर

Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी पर हुए हमले को अमेरिकी NSA ने बताया भयावाह, मंच पर हुआ था चाकुओं से अटैक

Salman Rushdie Attack: खून से लथपथ रुश्दी को उत्तर पश्चिमी पेन्सिल्वेनिया के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई. रुश्दी की विवादित पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है.

US NSA on Salman Rushdie Attack: अमेरिका (US) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स सुलिवन (NSA Jake Sullivan) ने कहा है कि मशहूर लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर जानलेवा हमले की कोशिश भयावह एवं निंदनीय है. बुकर पुरस्कार (Booker Prize) से सम्मानित रुश्दी (75) शुक्रवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान (Chautauqua Institute) में एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला कर दिया. रुश्दी की गर्दन पर चोट आई है. उस समय कार्यक्रम में उनका परिचय दिया जा रहा था.

खून से लथपथ रुश्दी को उत्तर पश्चिमी पेन्सिल्वेनिया के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई. रुश्दी की विवादित पुस्तक 'द सैटेनिक वर्सेज' ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है. इसे लेकर ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खमनेई ने रुश्दी को मौत की सजा दिए जाने का फतवा जारी किया था. लेखक पर हमले के कुछ घंटे बाद सुलिवन ने कहा, 'आज, देश और दुनिया ने मशहूर लेखकर सलमान रुश्दी पर निंदनीय हमला देखा. यह हिंसक कृत्य निंदनीय है.'

रुश्दी के स्वस्थ्य होने की कर रहे हैं प्रार्थना
उन्होंने एक बयान में कहा, 'बाइडन-हैरिस प्रशासन में हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. हमले के बाद रुश्दी की मदद करने पहुंचे नेकनीयत नागरिकों तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रति हम आभारी हैं.' रुश्दी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं. लेखक के एजेंट एंड्रू विली ने न्यूयार्क टाईम्स से कहा कि ऐसी आशंका है कि उनकी एक आंख चली जाएगी , बांह में भी चोट हैं , यकृत में चाकू से वार किया गया. रुश्दी ने ब्रिटेन में 10 साल पुलिस सुरक्षा में गुजारे . वह 2000 से अमेरिका में रह रहे हैं.

न्यूयॉर्क में हुआ हमला
बता दें कि अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) में एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के राइटर सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर एक शख्स ने चाकूओं से हमला कर दिया. जिसके वह गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं, अचानक हुए इस हमले से सलमान रुश्दी जमीन पर गिर गए थे. गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां सलमान रुश्दी का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ेंः

Salman Rushdie Attacked: लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला, कार्यक्रम के दौरान चाकू से गर्दन पर किए वार

Salman Rushdie Biography: कौन हैं सलमान रुश्दी, जिन पर न्यूयॉर्क में चाकू से हुआ हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget