एक्सप्लोरर

रहस्यमयी दुर्घटना में एक और रूसी विमान क्रैश, आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी, जवाब से ज्यादा सवालों की कतार

Russian Plane: रूसी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि विमान को यूक्रेनी मिसाइलों ने मार गिराया, जबकि यूक्रेन ने इससे इनकार किया है.

Russian Palne Crash: यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान बुधवार (24 जनवरी) को  क्रैश हो गया है. बेलगोरोड क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. रूसी अधिकारियों के अनुसार विमान में सवार सभी 74 लोग मारे गए.

रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि विमान को यूक्रेनी मिसाइलों ने मार गिराया. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान को यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र के लिपत्सी क्षेत्र में तैनात एक विमान भेदी मिसाइल सिस्टम ने नष्ट कर दिया.

यूक्रेन ने आरोपों को नकारा
जवाब में यूक्रेन की सेना ने कहा कि यह स्वीकार नहीं किया कि उसने रूसी परिवहन विमान पर गोलीबारी की थी. लिप्सी से दुर्घटनास्थल तक 50 मील की दूरी पर अधिकांश इलाके में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम लगे हैं. 

यूक्रेन का दावा मिसाइल ले जा रहा था विमान
इस बीच एक यूक्रेनी रक्षा खुफिया अधिकारी ने पुष्टि की कि कैदियों की अदला-बदली बुधवार को होने वाली थी. एक अन्य यूक्रेनी सैन्य सूत्र के हवाले से दावा किया गया कि विमान रूसी मिसाइलें ले जा रहा था, न कि कैदी. 

क्या विमान के बारे में यूक्रेन को थी खबर?
ऐसे में सवाल यह है कि क्या यूक्रेन वास्तव में उस विमान के समय और रास्ते के बारे में जानता था, जिसके बारे में रूसियों का कहना है कि वह कैदियों को आदान-प्रदान स्थल पर ला रहा था और इसके अलावा क्या वह जानकारी सीमा पार मौजूद सेना की यूनिट को दी गई थी.

रूस ने किया मिसाइल दागने का दावा
मॉस्को में ड्यूमा रक्षा समिति के अध्यक्ष एंड्री कार्तपोलोव ने बिना कोई सबूत पेश किए यह दावा किया कि विमान पर दागी गई मिसाइलें अमेरिका निर्मित पैट्रियट या जर्मन निर्मित आईआरआईएस-टी सिस्टम से थीं जो यूक्रेन को सप्लाई की गई थीं.

रूस का कहना है कि यूक्रेनी सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य विमान में 74 लोग मारे गए. कुछ ओब्जर्वर यह भी बता रहे हैं कि क्षेत्र में रूसी मिसाइल सुरक्षा बुधवार को हाई अलर्ट पर थी और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया था.

युद्धबंदियों की सुरक्षा में तैनात थे 3 कर्मी
एक और हैरान करने वाली बात यह है कि रूसी के अनुसार, विमान में (चालक दल के अलावा) यूक्रेनी युद्धबंदियों की सुरक्षा में केवल तीन रूसी कर्मी तैनात थे. एक पूर्व यूक्रेनी युद्धबंदी, मक्सिम कोलेनिकोव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जब उन्हें ब्रांस्क से बेलगोरोड तक विमान से ले जाया गया था, 50 कैदियों के लिए लगभग 20 सैन्य कर्मी तैनात किए गए थे.

यह भी पढ़ें- '30 दिनों में यमन छोड़ दें अमिरेका और ब्रिटेन के नागरिक', हूती विद्रोहियों ने जारी की चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget