एक्सप्लोरर

Russian astronaut: स्पेस में बनेगा नया कीर्तिमान, रूसी एस्ट्रोनोट्स आज बनाएंगे अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड

Most Time Spent In Space: रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको (Oleg Kononenko) राज्य एजेंसी रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट कोर के कमांडर हैं, वे अपनी पांचवीं अंतरिक्ष उड़ान का संचालन कर रहे हैं.

Most Time Spent In Space: रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको (Oleg Kononenko) आज ढ़ाई साल की अंतरिक्ष उड़ान पूरी करके विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि मॉस्को के समय के अनुसार 11 बजकर 30 मिनट पर 59 वर्षीय कोनोनेंको अपने ही देश के अंतरिक्ष यात्री गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. स्पेस में सबसे अधिक समय तक रहने के मामले में विश्व में अभी तक का रिकॉर्ड रूसी अंतरिक्ष यात्री गेन्नेडी पडल्का का नाम दर्ज है.

गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ेंगे ओलेग कोनोनेंको
राज्य समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक गेन्नेडी पडल्का अपनी पांच अंतरिक्ष उड़ानों में कुल 878 दिन, 11 घंटे, 29 मिनट और 48 सेकंड अंतरिक्ष में बिता चुके हैं. गेन्नेडी 2017 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिसके बाद अब ओलेग कोनोनेंको इनके रिकॉर्ड को तोडेंगे. गेन्नेडी पडल्का भी रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं. 

ओलेग कोनोनेंको 23 सितंबर तक अंतरिक्ष में रहेंगे- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक कोनोनेंको रूसी अंतरिक्ष राज्य एजेंसी रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट कोर के कमांडर हैं, वे अपनी पांचवीं अंतरिक्ष उड़ान पर रहे हैं. इस यात्रा के दौरान वह 23 सितंबर तक अंतरिक्ष में रहेंगे. इस तरह से यदि यह प्रयास सफल हुआ तो कोनोनेंको अंतरिक्ष में 1,110 दिन बिता चुके होंगे.

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की वेबसाइट के अनुसार, 34 साल की उम्र में कोनोनेंको ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) कार्यक्रम के लिए चुने गए थे. इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के समूह के साथ कोनोनेंको ने ट्रेनिंग शुरू की थी.

आईएसएस अंतरराष्ट्रीय परियोजना क्या है?
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कोनोनेंको आईएसएस के 17वें मुख्य अभियान के हिस्से के रूप में 8 अप्रैल, 2008 को अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान पर गए और 24 अक्टूबर, 2008 को पृथ्वी पर लौट आए. आईएसएस उन कुछ अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में से एक है जिस पर संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस अभी भी सहयोग करते हैं. दिसंबर में रोस्कोस्मोस ने कहा कि नासा के साथ आईएसएस के लिए एक क्रॉस-फ़्लाइट कार्यक्रम 2025 तक बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः कनाडा को सताया लोकतंत्र 'हाईजैक' होने का खतरा, खुफिया रिपोर्ट में इन देशों पर लगाया चुनाव में दखलअंदाजी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget