एक्सप्लोरर

Canada accuses: कनाडा को सताया लोकतंत्र 'हाईजैक' होने का खतरा, खुफिया रिपोर्ट में इन देशों पर लगाया चुनाव में दखलअंदाजी का आरोप

Canada accuses India: कनाडा की एक खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में भारत को 'विदेशी खतरा' बताया है. इस रिपोर्ट में चीन का भी नाम शामिल है.

Canada accuses India: कनाडा की सुरक्षा खुफिया एजेंसी ने एक रिपोर्ट में भारत पर देश के चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है. अपनी रिपोर्ट में एजेंसी ने भारत को 'विदेशी हस्तक्षेप का खतरा' बताया और कहा कि सरकार को "कनाडा की मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए."

कनाडाई मीडिया ग्लोबल न्यूज ने अपने ब्रीफिंग रिपोर्ट में कहा- यह पहली बार है जब कनाडा ने भारत पर चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है. चीन और रूस पर पहले से ही कनाडा की राजनीति में दखल देने के आरोप लग रहे थे.

24 फरवरी, 2023 को एजेंसी ने 'विदेशी हस्तक्षेप पर डेमोक्रेटिक संस्थानों के मंत्री को ब्रीफिंग' हेडलाइन से रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में चीन का भी नाम है और इसे "अब तक का सबसे महत्वपूर्ण खतरा" कहा गया है.

विदेशी हस्तक्षेप का आरोप
रिपोर्ट में कहा गया कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की FI गतिविधियां (विदेशी हस्तक्षेप) व्यापक दायरे में हैं और खर्च किए गए संसाधनों के स्तर में महत्वपूर्ण हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की गतिविधियां महत्वपूर्ण, व्यापक और देशभर में सरकार और नागरिकों के सभी स्तरों के खिलाफ हैं.

ग्लोबल न्यूज की ब्रीफिंग रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की नवीनतम खुफिया रिपोर्ट में भारत और चीन ही ऐसे दो देश हैं, जिनको चुनाव के लिए खतरा बताया गया है. इस रिपोर्ट में रूस का नाम शामिल नहीं है. 

तीन पेज में भारत की चर्चा- रिपोर्ट
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने ग्लोबल न्यूज और ग्लोब एंड मेल की कई समाचार रिपोर्टों के बाद जांच का आदेश दिया, जिसमें कनाडा के चुनावों में चीनी हस्तक्षेप की ओर इशारा किया गया था. हाल ही में जारी कनाडाई खुफिया ब्रीफिंग में ग्लोबल न्यूज और ग्लोब रिपोर्टिंग का हवाला देते हुए कहा गया है कि इसने "खासकर चुनाव के संबंध में कनाडा में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के FI प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया है." रिपोर्ट के लगभग तीन पृष्ठों में भारत से जुड़े मुद्दे लिखे गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः पहले गिरी इमरान की 'विकेट', अब करीबी शाह महमूद भी हुए 'बोल्ड', इलेक्शन कमीशन ने लगाया चुनाव लड़ने पर 5 साल का बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget