एक्सप्लोरर

Russia Yasen-M Submarine: पुतिन ने समुद्र में उतारी 'खुफिया' पनडुब्बी, परमाणु मिसाइलों से है लैस, जानिए क्या है खासियत

Russia Nuclear Submarine: रूस ने अपनी यासेन-एम क्लास की पनडुब्बी को समुद्र में उतार दिया है. इस पनडुब्बी को खतरनाक मिसाइलों से भी लैस किया जा रहा है.

Russia Submarine: रूस ने समुद्र में अपनी खतरनाक पनडुब्बी को उतार दिया है. ये एक परमाणु पनडुब्बी है, जिसमें 10 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हमला करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइलें लगाई जा रही हैं. इन मिसाइलों को जिरकोन मिसाइल के तौर पर जाना जाता है, जिसकी रेंज 900 किलोमीटर तक है. मिसाइलों को न्यूक्लियर वॉरहेड यानी परमाणु बमों से लैस किया जा सकता है. 

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यासेन-एन क्लास की पनडुब्बी को समुद्र में उतारा है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों पश्चिमी मुल्कों को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं. इसलिए हथियारों का प्रदर्शन हो रहा है. रूस की जिरकोन मिसाइल नए जमाने ही हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे 'सुपर वेपन' के तौर पर जाना जाता है. पुतिन का कहना है कि इस तरह की मिसाइल दुनिया के किसी देश के पास नहीं है. 

क्या है मिसाइल की खासियत? 

जिरकोन मिसाइल एक हाइपरसोनिक मिसाइल है. इसकी रफ्तार ध्वनि की आवाज से नौ गुना ज्यादा है. ये 30 फीट लंबी है. ये मिसाइल कितनी खतरनाक है. इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि अगर इसे लॉन्च किया जाए, तो पांच मिनट में ही ये लंदन तक हमला कर सकती है. यूक्रेन युद्ध की शुरुआत होने के बाद से ही रूस पश्चिमी मुल्कों को डराने के लिए हथियारों के जरिए ताकत दिखा रहा है.

मिसाइल को जो चीज सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है, वो ये है कि अगर इसे लॉन्च किया जाए, तो दुश्मन के लिए इसे पकड़ना नामुमकिन है. जिरकोन हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार इतनी तेज है कि यह दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को समय पर इसके प्रभाव का पता लगाने से रोक देता है. 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार होने की वजह से हमला होने के बाद टारगेट नेस्तनाबूद हो जाता है. 

क्या है रूस की पनडुब्बी की खासियत?

यासेन-एम क्रूज पनडुब्बी की सबसे बड़ी खासियत इसके छिपने की क्षमता है. ये पनडुब्बी पानी के भीतर जाते ही गायब हो जाती है. फिर दुश्मन के लिए इसका पता लगाना बहुत मुश्किल होता है. पनडुब्बी का वजन 13,800 टन है. इसकी लंबाई 430 फीट है. पनडुब्बी में 64 लोगों का क्रू है, जो इसे ऑपरेट करने का काम करता है. पनडुब्बी में पहले से ही कैलिबर और ओनिकस क्रूज मिसाइलें लगी हुई हैं, लेकिन अब इसमें जिरकोन मिसाइल भी लगाई जा रही है. 

रूस की यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन ने बताया कि खतरनाक जिरकोन मिसाइलों को पनडुब्बियों में लगाने की शुरुआत हो चुकी है. रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का कहना है कि जिरकोन मिसाइलों से लैस पनडुब्बी समुद्र और जमीन दोनों ही जगह दुश्मन पर सटीक और शक्तिशाली हमला करने के काबिल है. 

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब की किस 'हरकत' से नाराज हुआ रूस? बयान जारी कर लगा कोसने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget