एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: सऊदी अरब की किस 'हरकत' से नाराज हुआ रूस? बयान जारी कर लगा कोसने

Russia-Ukraine News: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए हुई बैठक में खुद रूस को ही नहीं बुलाया गया. इस बैठक के बाद अब रूस ने अपना बयान जारी किया है.

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 1.5 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस युद्ध के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे. दुनियाभर में रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए शांति प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हाल ही में खाड़ी के प्रमुख देश सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में रूस को शामिल नहीं किया गया. वहीं, अब रूस ने इस बैठक की बयान जारी कर निंदा की है. 

रूस के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए सऊदी अरब में हुई बैठक की आलोचना की. मंत्रालय की तरफ से यहां तक कहा गया कि ये बातचीत कोई महत्व नहीं रखती है, क्योंकि रूस को इसका हिस्सा नहीं बनाया गया. जहां रूस को बैठक के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया, वहीं यूक्रेन को इस बातचीत का हिस्सा जरूर बनाया गया. यही वजह है कि अब रूस सऊदी अरब से नाराज है. 

क्या था सऊदी अरब में हुई बैठक का मकसद?

दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा शहर में दो-दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ. इसमें दुनियाभर के 40 देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जहां उन्होंने यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान खोजने पर चर्चा की. इस बैठक का मकसद था कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 17 महीने से जो जंग चल रही है, उसे खत्म करने के लिए प्रमुख सिद्धांतों पर आम सहमति बनाई जाए. यही वजह थी कि ये बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी गई.

रूस ने क्या कहा?

रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से सऊदी अरब में हुई इस बैठक को लेकर बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि रूस को बैठक का हिस्सा नहीं बनाया गया. उसके हितों को भी ध्यान में नहीं रखा गया. ऐसे में इस बैठक का कोई महत्व नहीं है. रूस की तरफ से अपनी पिछले आश्वासनों भी भी दोहराया गया. रूस का कहना है कि वह अपनी शर्तों पर एक राजनयिक समाधान के लिए तैयार है. 

बयान में ये भी कहा गया कि रूस युद्ध समाप्त करने के गंभीर प्रस्तावों पर अपना जवाब देने के लिए तैयार है. हालांकि, यूक्रेन ने रूस की पिछली मांगों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. उसका कहना है कि अगर ऐसा करने दिया जाए, तो रूस को उन इलाकों में बढ़त हासिल करने का मौका मिलेगा, जहां उसने पहले से ही कब्जा किया हुआ है. 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने ड्रोन हमले में उड़ाया तेल का टैंकर, 'तिलमिलाए' रूस ने कहा- अटैक का देंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget