एक्सप्लोरर

रूस करेगा परमाणु हमला, न्यूक्लियर सिद्धांत में होगा बदलाव.. पुतिन का आदेश

Nuclear Attack Doctrine: यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने वाली नीति में बदलाव कर सकता है. व्लादिमीर पुतिन के बाद अब रूसी रक्षा समिति के प्रमुख ने यह बात कही है.

Nuclear Attack Doctrine: रूस अपने परमाणु हथियारों को इस्तेमाल करने वाली नीति में बदलाव करने जा रहा है. ऐसा करने के बाद रूस कम समय में परमाणु हमला करने का निर्णय ले सकेगा. रूसी संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यदि रूस को लगता है कि खतरा बढ़ रहा है, तो वह अतिशीघ्र परमाणु हमले का आदेश दे सकता है. रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ताकत है. रूस के पास सबसे अधिक परमाणु बम अलर्ट मूड पर हैं. बीते महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अपने देश के आधिकारिक परमाणु सिद्धांत में सुधार की बात कही थी.

रूसी संसद की रक्षा समिति प्रमुख आंद्रेई कार्तापोलोव ने रविवार को राज्य समाचार एजेंसी आरआईए से कहा कि यदि खतरे बढ़ते हैं तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए निर्णय लेने के समय को बदला जा सकता है. समाचार एजेंसी आरआईए ने कार्तापोलोव के हवाले से कहा, 'अगर हम देखते हैं कि चुनौतियां बढ़ रही हैं और देश को खतरा है तो हम परमाणु हमले के फैसले को तेज कर सकते हैं इसकी नीति में बदलाव कर सकते हैं.' दरअसल, कार्तापोलोव एक समय सीरिया में रूसी सेना की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस समय सत्ताधारी दल यूनाइटेड रूस पार्टी के सांसद हैं.

किन स्थितियों में रूस करेगा परमाणु हला
रूस का 2020 परमाणु सिद्धांत यह निर्धारित करता है कि किन परिस्थितियों में देश के राष्ट्रपति परमाणु हथियार के प्रयोग पर विचार करेंगे. इसके मुताबिक, जब देश का अस्तित्व ही खतरें में पड़ जाए तो सामूहिक विनाश वाले हथियारों पर विचार किया जा सकता है. अब इस सिद्धांत में रूस की सरकार कुछ बदलाव करना चाहती है. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के मुताबिक, रूस और अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं. इन दोनों देशों के पास दुनिया के करीब 88 फीसदी परमाणु हथियार हैं. दोनों देश अपने परमाणु जखीरे का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, जबकि चीन अपना परमाणु जखीरा तेजी से बड़ा कर रहा है. 

यूक्रेन युद्ध में परमाणु हमले की जरूरत नहीं
दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने कहा था कि यूक्रेन से जंग जीतने के लिए रूस को परमाणु हमले की जरूरत नहीं है. इससे रूस ने स्पष्ट किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से पश्चिम देशों की तरफ से किया जा रहा सबसे घातक हमला परमाणु युद्ध में नहीं बदलेगा, लेकिन रूस की तरफ से यह भी कई बार कहा गया कि जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियार का प्रयोग किया जा सकता है. अब रूस परमाणु हथियार को इस्तेमाल करने वाले सिद्धांत में बदलाव की बात कर रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि रूस के कुछ कट्टरवादी विचारधारा के लोग रूसी सरकार पर इस तरह का दबाव बना रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, दो हमलावर ढेर, पुजारी समेत सात लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget