एक्सप्लोरर

रूस का बड़ा दाव, इस देश को सबक सिखाने के लिए भारत का किया रुख

India Exports Bananas and Papayas to Russia: रूस और इक्वाडोर के रिश्ते में तनाव आ गया है. जिसके बाद मास्को ने बड़ा कदम उठाया है. उसने इक्वाडोर के बजाय अब भारत से फलों की खरीददारी करनी शुरू कर दी है.

India Exports Bananas and Papayas to Russia: रूस और इक्वाडोर के रिश्ते में तनाव आ गया है. इसकी वजह इक्वाडोर का एक बड़ा फैसला है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इक्वाडोर की सरकार ने रूसी सैन्य हार्डवेयर को उच्च तकनीक वाले अमेरिकी हथियारों से बदलने का फैसला लिया है. यही बात मास्को को नागवार गुजर रही है. इक्वाडोर के इस फैसले के बाद रूसी सरकार ने भी अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. जिसका फायदा भारत को मिल रहा है. 

इक्वाडोर के साथ आए तनावपूर्ण संबंधों के बाद रूस ने वहां से फल मंगाने बंद कर दिए हैं. इसमें विशेष रूप से केला, पपीता और अनानास जैसे फल शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत से केले और पपीते की पहले खेप रूस पहुंच भी गई है. दूसरा खेप फरवरी के अंत तक रवाना होने की उम्मीद जताई जा रही है.

भारत से पहले तक रूस के लिए केला की आपूर्ति इक्वाडोर करता था. हालांकि, मौजूदा स्थितियों और भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण दोनों देशों के रिश्ते में कड़वाहट आई है. यही वजह है कि रूस ने इक्वाडोर से केला खरीदना बंद कर दिया है.

रूसी लोगों को पसंद आ रहे हैं भारतीय केले

रूस के इस बड़े फैसले के बाद वहां कि कृषि निगरानी संस्था Rosselkhoznadzor का कहना है कि आने वाले दिनों में भारत से हम और केले मंगाएंगे. रूसी  लोगों को भारतीय केले पसंद आ रहे हैं, जो भारी मांग को दर्शाता है.

भारत है सबसे बड़ा केला उत्पादक देश:

मौजूदा समय में केले का सर्वाधिक उत्पादन भारत में होता है. भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक भारत दुनियाभर में सर्वाधिक केला उत्पादक देश है. इसके बावजूद वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 1 प्रतिशत है. देश में 35.56 मिलियन मीट्रिक टन केले का उत्पादन होता है. 2022-23 में भारत द्वारा करीब 176 मिलियन अमेरिकी डॉलर का केला दूसरे देशों को बेचा गया था.

इक्वाडोर से केले का आयात रूस ने क्यों रोका? 

इक्वाडोर के साथ चल रहे मनमुटाव के बावजूद रूस ने इसे राजनैतिक मुद्दे से नहीं जोड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Rosselkhoznadzor का इस फैसले पर कहना है कि इक्वाडोर से मंगाए जाने वाले केलों में कीड़े पाए जा रहे थे. यही वजह है कि उन्होंने वहां कि 5 कंपनियों के साथ केले को मंगाना बंद कर दिया है. 

वहीं इक्वाडोर की तरफ से भी इस मामले पर बयान आया है. उनका कहना है कि रूस भेजे जाने वाले केलों में नाम मात्र के कीड़े पाए गए हैं. जिसे खाने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका पर भड़के पुतिन, कहा- US ने ही यूक्रेन को भड़काया, तख्तापलट करवाया, दी धमकी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget