एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: सैनिकों को हथियारों की जरूरत...रूसी रक्षा उद्योग को व्लादिमीर पुतिन का संदेश

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान ये भी कहा कि रूसी सेना को यूक्रेन में हुई समस्याओं से सीख लेनी चाहिए थी और जो गलतियां हुईं उन्हें ठीक करना चाहिए था.

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने देश के रक्षा उद्योग (Defence Industry) को संदेश दिया है कि यूक्रेन (Ukraine) में तैनात सैनिकों (Soldiers) को हथियारों (Weapons) की जरूरत है. उन्होंने रक्षा उद्योग से कहा कि उसे अपनी युद्ध के हथियारों में सुधार करना चाहिए ताकि रूसी सेना (Russian Army) को यूक्रेन में लड़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें. रूसी राष्ट्रपति ने हथियार बनाए जाने वाले निर्माण केंद्र तुला (Tula) में लोगों को संबोधित करते हुए ये बात कही. 

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "हमारे सैन्य-औद्योगिक परिसर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य हमारी इकाइयों और सीमावर्ती बलों को उनकी ज़रूरत की हर चीज़ उपलब्ध कराना है. हथियार, उपकरण, गोला-बारूद और गियर आवश्यक मात्रा में और कम से कम समय सीमा में सही गुणवत्ता का होना आवश्यक है." व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "हमारे योद्धाओं के लिए अनुभव के आधार पर लड़ाकू विमानों के लिए हथियारों और उपकरणों की तकनीकि विशेषताओं में सुधार करना भी महत्वपूर्ण है."

यूक्रेन में हुईं समस्याओं से सीख लेनी चाहिए- पुतिन
रूसी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान ये भी कहा कि रूसी सेना को यूक्रेन में हुई समस्याओं से सीख लेनी चाहिए थी और जो गलतियां हुईं उन्हें ठीक करना चाहिए था. पुतिन ने आगे कहा कि युद्ध के लिए सैनिकों को जो कुछ भी चाहिए उसे देने का वादा किया था. अब युद्ध अपने 10वें महीने तक जा पहुंचा है जो कि अंत के करीब है.  

बता दें कि इसके पहले इसी साल की शुरुआत में फरवरी महीने में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था और संघर्ष के शुरुआती महीनों में लगातार सफलता के बाद भी यूक्रेन के जवाबी हमलों के बाद मास्को को युद्ध के मैदान में हार का सामना करना पड़ा.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इस बीच रूस (Russia) ने एक बार फिर से यूक्रेन (Ukraine) के खेरसॉन शहर (Kherson City) पर हमला कर दिया. इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 60 लोग घायल हो गए, इनमें से 16 घायलों की हालत गंभीर है.

रूस ने युद्ध की शुरुआत में ही खेरसॉन शहर पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन यूक्रेन (Ukraine) ने इसे फिर से रूस (Russia) से हासिल कर लिया. इसके बाद रूस आए दिन यहां हमले (Attack) किया करता है. इस हमले में कई लाशें सड़कों पर बिखरी हुईं दिखाई दी. इनकी तस्वीरें यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. 

यह भी पढ़ें: 

UNSC की अध्यक्षता को लेकर भारत की हो रही जमकर तारीफ, इसी महीने खत्म होने वाला है कार्यकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget