एक्सप्लोरर

UNSC की अध्यक्षता को लेकर भारत की हो रही जमकर तारीफ, इसी महीने खत्म होने वाला है कार्यकाल

UNSC के तहत आने वाले सदस्यों सहित संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य देशों ने दिसंबर में अध्यक्ष के रूप में परिषद के भारत के नेतृत्व की सराहना की है.

India At UNSC: संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने सुरक्षा परिषद में निर्वाचित गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत के सफल कार्यकाल और इस महीने इसकी उत्पादक अध्यक्षता की सराहना करते हुए कहा कि इसने बहुपक्षीय कूटनीति के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया है.

भारत ने 2021-22 में परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल में दूसरी बार एक दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की मासिक अध्यक्षता ग्रहण की थी. भारत ने इससे पहले अगस्त 2021 में यूएनएससी की अध्यक्षता संभाली थी.

भारत विकासशील देशों की आवाज

सभी देशों ने भारत की तारीफ की है. भारत का फोकस आतंकवाद और संयुक्त राष्ट्र में सुधार करने पर था. सुरक्षा परिषद् में भारत को ग्लोबल यानी विकासशील देशों की आवाज के रूप में भी देखा जाता है. संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि ने सहराना करते हुए कहा कि उनका देश ग्लोबल साउथ के लिए भारत की लगातार वकालत करेगा. मोरक्को के स्थायी प्रतिनिधि उमर हिलाले ने कहा कि भारत परिषद में अपने पूरे समय के दौरान आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए बहुत महत्व रखता था. वहीं, चिली के प्रतिनिधि ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार के संबंध में भारत की ओर से बुलाई गई बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी. ऐसा होने पर सुरक्षा परिषद की प्रासंगिकता और बढ़ गई. 

राजदूत रुचिरा कंबोज ने यह कहा

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रुचिरा कंबोज ने अवकाश सप्ताह से पहले दिसंबर के महीने के लिए भारत की अध्यक्षता के तहत गुरुवार को यहां एक ब्रीफिंग में सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कई देशों ने भारत के नेतृत्व की प्रशंसा की. रुचिरा ने कहा कि इस दौरान उन्होंने भारत के 1 अरब 40 करोड़ लोगों की आवाज बनकर परिषद में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है. 

विभिन्न देशों प्रतिनिधि क्या बोले?

सुरक्षा परिषद के तहत आने वाले सदस्यों सहित संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य देशों ने दिसंबर में अध्यक्ष के रूप में परिषद के भारत के नेतृत्व की सराहना की. पुर्तगाल के प्रतिनिधि ने भारत को उसकी बेहद सफल अध्यक्षता और परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में आगामी शासनादेश के पूरा होने के लिए गर्मजोशी से बधाई दी है. जापानी प्रतिनिधि ने कहा कि सुधारित बहुपक्षवाद के लिए नई दिशा पर भारत की ओर से आयोजित खुली बहस न केवल बहुत महत्वपूर्ण थी, बल्कि बहुत सामयिक भी थी.

दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि परिषद के निर्वाचित सदस्यों ने वर्षों से साबित किया है कि वे वास्तव में वह बल हो सकते हैं जो सुरक्षा परिषद को संचालित करता है और कार्य करता है. गैबॉन ने भारत को सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान किए गए "उल्लेखनीय काम" के लिए बधाई दी. इसके प्रतिनिधि ने कहा, "गैबॉन ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता की सराहना की, विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के संदर्भ में." 

ये पढ़े : Durand Line: पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सरहद पर क्यों होता है खूनी संघर्ष? कभी रहे थे मधुर संबंध, जानें पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget