एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में धमाके पर यूक्रेन की तरफ से आया बड़ा बयान, कहा- ये तो बस शुरुआत है

Crimean Bridge Explosion: ये पुल रूस को क्रीमिया से जोड़ता है और यूक्रेन में रूसी सैनिकों तक लॉजिस्टिक सप्लाई करने का मुख्य मार्ग है.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच शनिवार को रूस के कब्जे वाले क्रीमिया (Crimea) में पुल पर बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके को लेकर यूक्रेन (Ukraine) की तरफ से बड़ा बयान आया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के सहयोगी मायखाइलो पोडोल्याकी ने कहा कि ये तो बस शुरुआत है. यूक्रेन के नेता ने ट्वीट कर लिखा कि, "क्रीमिया पुल तो शुरुआत है. सब कुछ अवैध नष्ट किया जाना चाहिए. यूक्रेन से चोरी की गई हर चीज को वापस किया जाना चाहिए. रूस के कब्जे वाली हर चीज को निष्कासित किया जाना चाहिए."

शनिवार (8 अक्टूबर) सुबह एक ट्रक में विस्फोट होने के बाद पुल को बंद कर दिया गया. धमाके के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया और भीषण आग लग गई. क्रीमिया में मौजूद रूसी सैनिकों के लिए ये पुल बेहद महत्वपूर्ण था. रूस की आतंकवाद विरोधी समिति ने पहले कहा था कि पुल एक ट्रक में विस्फोट से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. 

यूक्रेन ने दी थी चेतावनी

दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के दौरान यूक्रेनी अधिकारियों ने कई बार क्रीमिया पुल पर हमला करने की बात कही थी. ये पुल क्रीमिया के रूसी प्रायद्वीप को देश के क्रास्नोडार क्षेत्र से जोड़ता है. अगस्त में पोडोल्याकी ने कहा था कि यूरोप का ये सबसे बड़ा पुल नष्ट किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक अवैध निर्माण और क्रीमिया में रूसी सेना की आपूर्ति का मुख्य प्रवेश द्वार है. ज़ेलेंस्की और उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने ये भी कहा है कि यूक्रेन क्रीमिया को वापस लेने के लिए बल का प्रयोग करेगा. बता दें कि, 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा स्थापित किया था.

रूसी राष्ट्रपति ने दिया ये आदेश

इस धमाके के बाद रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति (एनएसी) ने कहा कि क्रीमिया पुल पर एक ट्रक को बम से उड़ा दिया गया. जिससे एक ट्रेन के सात ईंधन टैंकों में आग लग गई. पुल के दो मोटर मार्ग आंशिक रूप से ढह गए हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस मामले की जांच के लिए एक सरकारी आयोग के गठन का आदेश दिया है. 

पुल पर आवाजाही बंद

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि क्रीमियन ब्रिज (Crimean Bridge) की मरम्मत कब की जाएगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते. पुल पर सभी मोटर और रेल यातायात को निलंबित कर दिया गया है. रूसी रेलवे ने कहा कि पुल पर आपात स्थिति के कारण क्रीमिया के लिए ट्रेन टिकटों की बिक्री को निलंबित कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-

रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में बड़ा धमाका, ब्रिज पर चल रही ट्रेन में लगी आग

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले- शीत युद्ध के बाद पहली बार मंडरा रहा परमाणु हमले का खतरा, मजाक नहीं कर रहे हैं पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget