एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: साइकिल और स्‍कूटर के सहारे यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूसी सैनिक

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूसी सैनिक अब गाड़ियों से नहीं, स्कूटर और साइकिल के सहारे युद्ध में रास्ते माप रहे हैं. तो क्या इतनी बेबस हो गई है पुतिन की सेना?

Russia-Ukraine War: पुतिन के सैनिक अब यूक्रेन के साथ जारी जंग में साइकिल और स्कूटर के सहारे रास्ते माप रहे हैं. इसकी वजह ये है कि पुतिन की ब्रिगेड के पास अब मोटर चालित 'कोई वाहन नहीं' हैं जिसके कारण रूस के सैनिक मजबूरी में 'साइकिल और स्कूटर' का उपयोग कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के सैनिकों से पिछले नौ महीने से चल रही जंग के बाद रूसी सेना सैन्य उपकरणों की कमी से भी जूझ रही है.

रूसी सैनिकों को यूक्रेन में जारी जंग के बीच "हमारे पास कोई वाहन नहीं है" ऐसी शिकायत करते हुए सुना गया है और यूक्रेन में जारी जंग के बीच युद्ध क्षेत्र के चारों ओर घूमने के लिए "साइकिल और स्कूटर" का उपयोग करते देखा गया है. इस तरह से पता चलता है कि रूसी सैनिक कितनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इसका एक ऑडियो क्लिप जारी किया गया है जिसमें, पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क में लाइमैन शहर के पास काम कर रहे सैनिकों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "यहां अब सिर्फ एक टैंक खड़ा है और वही अब हमारे लिए सबकुछ है."

यूक्रेन में हथियारों और वाहन की कमी से जूझ रही पुतिन की सेना

पुतिन की सेना के सीनियर और जूनियर दोनों सैनिक हथियार और आवागमन के लिए वाहनों की कमी से जूझ रहे हैं. सैनिकों में इसकी कमी से निराशा दिखाई दे रही है. सितंबर के अंत में जब यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों पर हमला किया तो उन्हें लाइमैन से भागने पर मजबूर होना पड़ा था. था, रूसी सैनिक इस हमले के लिए तैयार नहीं थे और यूक्रेनी सैनिकों ने अचानक धावा बोल दिया था. लाइमैन में तब एक सिपाही ने रूसी सैनिकों को सूचना दी थी, “यहां कोई वाहन नहीं है. हमारी कंपनी के पास बीटीआर (ब्रोनट्रांसपोर्टर - रूसी बख्तरबंद कार्मिक वाहक) भी नहीं है."

उसके बाद दूसरे सैनिक ने कहा, ठीक है, फिर तो हम साइकिल और स्कूटर खोजें. जो कुछ भी मिल जाए उसी से चलो. हमसे कोई वादा नहीं किया गया है और ना ही बताया गया है कि गाड़ियां कब तक आएंगी? तब दूसरे सिपाही ने कहा, "यहां सिर्फ एक टैंक खड़ा है और वही अब सब कुछ है. लेकिन, आप जानते हैं, यह आग नहीं लगा सकता. हम इसे ड्राइव नहीं कर सकते. यह पूछे जाने पर कि तीसरा टैंक कहां है, सैनिक ने कहा, "हमारे पास तो नहीं है."

अपने चार इलाकों को रूसी कब्जे से छुड़ाया यूक्रेनी सेना ने

बता दें कि सितंबर के अंत तक, डोनेट्स्क ओब्लास्ट के उत्तर-पूर्वी क्वार्टर में स्थित लाइमैन शहर पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था. इसके बाद यूक्रेन के सैनिकों को खार्किव और इज़ियम से पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया था, वहीं, रूसी सेना ने उत्तर में यूक्रेनी सेना के आक्रमणों के बाद भी शहर पर कब्जा कर लिया था. लेकिन यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने इज़ियम को फिर से रूसी सैनिकों के कब्जे से मुक्त करा लिया था और रूसी सैनिकों को लाइमैन से भी खदेड़ दिया था.

एक यूक्रेनी अधिकारी, जिसे 'फ्लैगमैन' कहा जाता है, जिसने जवाबी हमले में भाग लिया था, उसने दावा किया था कि लाइमैन में कई रूसी सैनिक खुद ही वापस जाना चाह रहे थे और इसलिए उन्होंने हमले के समय खुद को व्यवस्थित नहीं किया और ना ही कोई प्रतिकार किया था.

यह भी पढ़ें: Pakistan: भारत की तारीफ कर इमरान खान ने पाक सरकार को ललकारा, बोले- 'नवाज की तरह भागूंगा नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget