एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: क्या व्लादिमीर पुतिन के उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है रूस? यूक्रेनी खुफिया अधिकारी ने किया ये दावा

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि रूस में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है. इस वजह से पुतिन के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी गई है.

Russia-Ukriane Conflict: यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रिप्लेसमेंट की तलाश तेज कर दी गई है. दरअसल, एक यूक्रेनी खुफिया अधिकारी ने ऐसा दावा किया है. पुतिन को हटाए जाने के पीछे युद्ध में उनकी असफलता बताई जा रही है. गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था. उम्मीद थी कि रूस आसानी से जीत हासिल कर लेगा. लेकिन पश्चिमी सैन्य सहायता की वजह से कीव अब तक मैदान में टिका हुआ है. 

यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि रूस में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है. यूक्रेन की सैन्य खुफिया के एक प्रवक्ता एंड्री युसोव ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन के उत्तराधिकारी की तलाश ऐसे समय में शुरू हुई है जब पुतिन चारों ओर से घिर गए हैं. उनकी मुखालफत बढ़ने लगी है. 

एंड्री युसोव का कहना है कि रूस के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की जगह कौन लेगा, इसके बारे में नहीं बताया है. हालांकि, एक बात तय है कि पुतिन को उनके पद से मुक्त किया जाएगा.

पुतिन ने मारियुपोल का किया दौरा

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कब्जे वाले मारियुपोल का दौरा किया. इस बात की जानकारी रूसी मीडिया ने दी है. मारियुपोल पर मई 2022 से मॉस्को की सेना का कब्जा है. पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी, फिर कार से शहर के कई जिलों में घूमे और स्थिति का जायजा लिया. 

आईसीसी ने जारी किया वारंट 

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी के लिए वॉरंट जारी किया है. कोर्ट का मानना है कि राष्ट्रपति पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों के आरोप लगाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. वॉरंट जारी होने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति भी थी. 

ये भी पढ़ें: California Light: अमेरिका के आसमान में दिखा साइंस-फिक्शन मूवी जैसा नजारा, लोगों को लगा एलियन, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget