एक्सप्लोरर

यूक्रेन के ल्वीव शहर में मिसाइल हमलों में छह लोगों की मौत

गवर्नर मकसिम कोजित्स्काई ने कहा कि कुल चार हमले हुए, जिनमें से तीन सैन्य ढांचों पर जबकि एक हमला टायर की दुकान पर हुआ.

यूक्रेन के ल्वीव शहर में रूसी मिसाइलों के हमलों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए.  इस हमले में घायल हुए लोगों की जानकारी वहां के स्थानीय गवर्नर ने दी. गवर्नर मकसिम कोजित्स्काई ने कहा कि कुल चार हमले हुए, जिनमें से तीन सैन्य ढांचों पर जबकि एक हमला टायर की दुकान पर हुआ. उन्होंने कहा कि आपातकालीन दस्ते हमलों से लगी आग बुझाने में जुटे हैं. इन घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों में रूस के चौतरफा हमलों के बीच पश्चिमी शहर ल्वीव में ये हमले हुए हैं. ल्वीव दो महीने से जारी भीषण हिंसा से काफी हद तक बचा हुआ है. 
 
दरअसल रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर हमला कर रहा है. इसी बीच यूक्रेन के ल्वीव शहर में सोमवार तड़के पांच मिसाइल हमले और कई विस्फोट हुए. यह जानकारी वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दी.
 
दरअसल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मारियुपोल में ‘‘आखिरी दम तक लड़ने’’ का संकल्प किया है. रूसी सेना ने बंदरगाह शहर के एक विशाल इस्पात संयंत्र को नष्ट कर दिया है, जो दक्षिणी यूक्रेन के शहर मारियुपोल में प्रतिरोध का आखिरी स्थान था.
 
पूर्वी यूक्रेन को ‘‘सुरक्षित रखने के लिए सबकुछ कर रहे हैं"-
देश के विभिन्न हिस्सों में मिसाइल और रॉकेट दागे गए हैं. वहीं दूसरी ओर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों पर अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लोगों को यातनाएं देने और उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है. जेलेंस्की ने कहा कि वह पूर्वी यूक्रेन को ‘‘सुरक्षित रखने के लिए सबकुछ कर रहे हैं.’’ जेलेंस्की ने रविवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ''यहां ‘‘यातना कक्ष बनाए गए हैं, वे स्थानीय सरकारों के प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के लोगों का अपहरण कर रहे हैं.’’ जेलेंस्की ने कहा कि मानवीय सहायता सामान की चोरी की गई है, जिससे अकाल की स्थिति उत्पन्न हो रही है.
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget