एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस के एक और जनरल की मौत, अब तक 8 जनरल और 34 कर्नल गंवा चुके हैं जान

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन युद्ध रूस के लिए गले की फांस बन गया है. हर तरफ से उसे मुंह की खानी पड़ रही है. इस युद्ध में रूसी सेना के 8 जनरल और 34 कर्नल मारे जा चुके हैं.

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन युद्ध रूस के लिए गले की फांस बन गया है. हर तरफ से उसे मुंह की खानी पड़ रही है. रूस ने खुद भी नहीं सोचा होगा कि यूक्रेन उसे इस तरह चुनौती देगा. यही वजह है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद कई दिनों तक रूसी सेना सरेंडर की धमकी देते रहे, लेकिन अब यूक्रेनी मॉस्को सेना पर भारी पड़ रहे हैं. रूस को काफी नुकसान पहुंच चुका है, इस युद्ध में रूसी सेना के 8 जनरल और 34 कर्नल मारे जा चुके हैं. यह विश्व युद्ध के बाद सीनियर स्तर पर रूसी सेना में सबसे ज्यादा मौत है, लेकिन इसके बाद भी रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है.

शनिवार को हुई मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सेना के 8वें जनरल को यूक्रेनी सेना ने शनिवार को मार गिराया था. इस जनरल के शव को सेंट पीटरबर्ग में दफनाया गया. मारे गए जनरल की पहचान मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव के रूप में हुई है. वह 8वीं सेना के उपकमांडर थे. वह अपनी यूनिट के साथ कई हफ्तों से मारियुपोल बंदरगाह पर कब्जा जमाए हुए थे. इसी बीच शनिवार को यूक्रेनी सेना की ओर से किए गए हमले में उनकी मौत हो गई.

जनरल ही नहीं, हजारों आम सैनिक भी मरे

इस युद्ध में रूस को सेना की दृष्टि से हुए नुकसान पर नजर डालें तो यह उम्मीद से कहीं अधिक है. यूक्रेन का दावा है कि इस जंग के आगाज से लेकर अब तक वे रूसी सेना के 20000 से अधिक सैनिकों को मार चुके हैं. हालांकि रूस ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है. यही नहीं यूक्रेनी सेना की मानें तो उसने रूसी सेना के कम से कम 8 जनरल और 34 कर्नल रैंक के अधिकारियों को मौत के घाट उतारा है.

रूस के इन जनरलों की हुई है युद्ध में मौत

  • जनरल मैगोमेद तुशेव: जनरल मैगोमेद चेचेन फोर्सेज के लीडर थे. 26 फरवरी को होस्टोमेल के पास यूक्रेनी सेना के घात लगाकर किए गए हमले में यह मारे गए थे.
  • मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवत्स्की: आंद्रेई सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की 41वीं कंबाइंड आर्म्स आर्मी के डिप्टी कमांडर थे. 4 मार्च को इनकी मौत हुई.
  • मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव: विटाली रूस की 41वीं सेना के पहले डिप्टी कमांडर थे. 8 मार्च को खारकीव में इनकी मौत हुई.
  • मेजर जनरल आंद्रेई कोलेनिकोव: आंद्रेई 29वीं संयुक्त सेना के कमांडर थे. 11 मार्च को यूक्रेनी सेना ने इन्हें मार गिराया था.
  • मेजर-जनरल ओलेग मितयेव: 16 मार्च को मारियुपोल में इनकी मौत हुई.
  • लेफ्टिनेंट जनरल एंड्री मोर्डविचव: 19 मार्च को खेरसॉन क्षेत्र में इनकी मौत हुई.
  • लेफ्टिनेंट जनरल याकोव रेजांतसेव: याकोव रूस की 49वीं संयुक्त सेना के कमांडर थे. 25 मार्च को इनकी मौत हुई.
  • मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव : फ्रोलोव की मौत 16 अप्रैल को हुई थी.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का पीएम मोदी को जवाबी पत्र, क्षेत्र में शांति-सुरक्षा और कश्मीर पर कही ये बात

Russia Ukraine War: युद्ध का 54वां दिन, यूक्रेन ने मारियुपोल में आत्मसमर्पण करने से किया इनकार, रूस ने कहा- तेज करेंगे हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget