एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: G-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन पर चर्चा, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- यूक्रेनी सेना को तत्काल मदद की जरूरत

Russia Ukraine War: जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए रूसी तेल के मूल्यों पर अंकुश लगाने, रूस के सामान पर शुल्क बढ़ाने और नई पाबंदियां लगाने के इरादे जताए.

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने सोमवार को रूस (Russia) के खिलाफ आगामी महीनों में अपनी सेना की स्थिति में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया है. जबकि दुनिया की सात बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (G-7) के नेताओं ने यूक्रेन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प जताया. जी-7 के नेताओं ने जेलेंस्की के साथ वीडियो लिंक के जरिये बातचीत की और यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए रूसी तेल के मूल्यों पर अंकुश लगाने, रूस के सामान पर शुल्क बढ़ाने और नई पाबंदियां लगाने के इरादे जताए.

अमेरिका यूक्रेन देगा मिसाइल प्रणाली
अमेरिका भी रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए यूक्रेन को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली देने की घोषणा करने वाला है. इसके साथ, जी-7 के नेता रूस के खिलाफ कुछ नई पाबंदियों की घोषणा कर सकते हैं. जी-7 की ओर से सहयोग की घोषणा और रूस को सजा देने के प्रयासों का उल्लेख तब आया है जब जेलेंस्की ने खुले तौर पर चिंता जताई कि पश्चिमी देश युद्ध लंबा चलने के कारण थक चुके हैं. जी-7 के तीन दिवसीय सम्मेलन में रूस के तेल के मूल्यों को नियंत्रित करने और रूसी अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने वाली पाबंदियों को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है. जी-7 के वित्त मंत्री इन मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा कि जेलेंस्की का अनुरोध वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने और वित्तीय दायित्वों की पूर्ति के लिए आर्थिक सहयोग करने को लेकर था. सुलिवान ने कहा कि ज्यादातर बातचीत इस बात को लेकर थी कि राष्ट्रपति जेलेंस्की युद्ध की दिशा को किस तरह आंकते हैं.

अब रूस से बातचीत का समय नहीं रहा
फ्रांस के वरिष्ठ राजनयिक के अनुसार, जेलेंस्की ने नेताओं से कहा है कि अब रूस से बातचीत का समय नहीं रहा, क्योंकि उन्हें (जेलेंस्की को) पहले अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी. राजनयिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जेलेंस्की ने कहा, ‘‘वह बातचीत करेंगे लेकिन तब, जब वह इस स्थिति में पहुंच जाएंगे.’’

अमेरिका ने रूस के इस कदम की घोषणा की
अमेरिका ने रूस से आयातित 570 किस्म के उत्पादों पर नए शुल्क लगाने की भी घोषणा की है. इसके साथ ही, रूस की रक्षा आपूर्ति को निशाना बनाने के लिए अन्य पाबंदियां भी लगाई जाने वाली हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नॉर्वे में विकसित एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम ‘नासाम्स’ की खरीद की घोषणा कर सकते हैं. अमेरिका व्हाइट हाउस समेत अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए ‘नासाम्स’ प्रणाली का इस्तेमाल करता है.

बाइडन यूक्रेन सरकार को अपने खर्चों के लिए 7.5 अरब डॉलर प्रदान करने की प्रतिबद्धता की भी घोषणा करेंगे. यह यूक्रेन को दिए जाने वाले 40 अरब डॉलर के हथियार और आर्थिक पैकेज के तहत होगा. बाइडन ने इस संबंध में एक कानून पर पिछले महीने हस्ताक्षर किए थे.

जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन पर चर्चा
जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन पर ध्यान के साथ तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के सोमवार के सत्र की शुरुआत की. बाद में, उनके साथ पांच उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले देशों-भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल और अर्जेंटीना के नेता भी जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और अन्य मुद्दों पर चर्चा में जुड़ेंगे. शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि यूक्रेन के बारे में जी-7 देशों की नीतियां काफी हद तक एक समान हैं और उन्हें मजबूत तथा सावधान रहने की जरूरत है.

बाइडन (Joe Biden) ने रविवार को कहा, ‘‘हमें एक साथ रहना होगा, क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को शुरू से ही यह उम्मीद थी कि किसी तरह नाटो (NATO) और जी-7 (G-7) में फूट पड़ जाएगी लेकिन वह नहीं हुआ और हम यह नहीं होने देंगे.’’

यह भी पढ़ें: 

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आज आधी रात से नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल, देश में सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही संचालित होगी

Ukraine Crisis: रूसी मिसाइल ने ‘मॉल’ को बनाया निशाना, 10 लोगों की की मौत 40 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget